टॉप 10 टीवी शोज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
TRP List This Week: टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट किसी उत्सव से कम नहीं होती। छोटे पर्दे के फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं कि इस बार उनका पसंदीदा शो किस पायदान पर पहुंचा है और किसे झटका लगा है। इसी कड़ी में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस बार रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है।
स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है। पुराने दौर की यादें ताजा करने वाला यह शो दर्शकों के दिलों पर आज भी राज कर रहा है। इस हफ्ते शो ने 2.2 रेटिंग हासिल करते हुए टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा कर लिया है।
रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रहा है। शो की कहानी में आ रहे इमोशनल ड्रामे और दिल छू लेने वाले ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। हालांकि इस बार शो टॉप पर नहीं पहुंच सका, लेकिन 2.2 रेटिंग के साथ यह दूसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है।
पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाला ‘नागिन 7’ इस बार फिसल गया है। प्रियंका चाहर चौधरी के इस शो को इस हफ्ते 2.1 रेटिंग मिली है, जिसके चलते यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया। रेटिंग में आई इस हल्की गिरावट ने मेकर्स और फैंस को जरूर चौंकाया है।
शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। शो ने 1.9 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं, कुकिंग और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाला रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ भी चर्चा में बना हुआ है और इसने 1.9 रेटिंग के साथ पांचवां नंबर बरकरार रखा है।
ये भी पढ़ें- RSS के 100 साल पर बनी ‘शतक’ को अजय देवगन का खुला समर्थन, बोले- राष्ट्र निर्माण में संघ की बड़ी भूमिका
टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ ने 1.8 रेटिंग के साथ छठा स्थान पाया है। वहीं ‘गंगा माई की बेटियां’ सातवें नंबर पर रही। ‘उड़ने की आशा’ ने आठवां स्थान हासिल किया है। लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते नौवें नंबर पर रहा। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 1.6 रेटिंग मिली है और यह दसवें पायदान पर पहुंच गया है।