‘लाफ्टर शेफ 3’ के फिनाले में धमाका, कृष्णा अभिषेक की टीम ने कुकिंग बैटल में करण कुंद्रा की टीम को चटाई धूल

Laughter Chefs Season 3: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। जन्नत जुबैर और अली गोनी की टीम कांटा ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।
Winner Of Laughter Chefs Season 3
लाफ्टर शेफ 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Winner Of Laughter Chefs Season 3: टीवी का चर्चित रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 आखिरकार अपने विजेता तक पहुंच गया है। 25 जनवरी को हुए ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी, कुकिंग और रोमांच देखने को मिला। फिनाले में टीम कांटा और टीम छुरी के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें टीम कांटा ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

दरअसल, टीम कांटा में जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, समर्थ जुरेल और कश्मीरा शाह शामिल थे। वहीं, टीम छुरी की बात करें तो इसमें करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी जैसे बड़े सितारे नजर आए।

ग्रैंड फिनाले में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने ट्विस्ट के तौर पर कंटेस्टेंट्स को मालपुआ बनाने का चैलेंज दिया। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी क्रिएटिविटी दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम कांटा की डिश और प्रेजेंटेशन ने जजेज के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

भारती सिंह की फिनाले में दमदार वापसी

फिनाले एपिसोड में शो की होस्ट भारती सिंह की भी वापसी हुई। कॉमेडियन मां बनने के बाद मैटरनिटी लीव पर थी और अब भारती ने एक छोटे ब्रेक के बाद शो में दोबारा धमाकेदार एंट्री ली। जिसके बाद अपनी कॉमेडी व हाजिरजवाबी से माहौल को फिर से खुशनुमा बना दिया।

अली गोनी ने फैंस का जताया आभार

वहीं, लाफ्टर शेफ 3 शो जीतने के बाद अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्टर ने फैंस का धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “हम सबको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद… मिलते हैं लाफ्टर शेफ्स 3.0 में।”हालांकि, कलर्स टीवी की ओर से अब तक जीती गई इनामी राशि की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

शो के पहले दो सीजन ने जीता था दर्शकों का दिल

गौर करने वाली बात ये है कि लाफ्टर शेफ के पहले दो सीजन भी दर्शकों के बीच काफी हिट रहे थे। इस शो की खासियत इसकी अनोखी थीम है, जहां टीवी सेलेब्स कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आते हैं। यही वजह है कि यह शो कई बार टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।