Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्रिशा कर मधु ने शेयर किया नया एक्सप्रेशन VIDEO, ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर दिखाया दिलकश अंदाज

Trisha kar Madhu Dance Video: भोजपुरी स्टार त्रिशा कर मधु ने इंस्टाग्राम पर ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर बेहद शानदार एक्सप्रेशन वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 14, 2025 | 05:34 PM

त्रिशाकर मधु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

त्रिशा कर मधु Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने एक बार फिर अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इस वीडियो में उनकी स्माइल, एक्सप्रेशंस और क्यूट अंदाज़ ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

वीडियो में त्रिशा बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ के लोकप्रिय गाने ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर परफॉर्म करती दिखती हैं। गाने की धुन के साथ उनका एक्सप्रेशन गेम इतना बेहतरीन है कि फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

त्रिशा कर मधु के डांस वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो में त्रिशा कर मधु लगातार मुस्कुराते हुए गाने की लाइन पर अपने एक्सप्रेशन बदलती नजर आती हैं। उनके हावभाव, आँखों का खेल और क्यूट स्माइल…तीनों ने मिलकर वीडियो को बेहद आकर्षक बना दिया। फैंस का कहना है कि त्रिशा का स्टाइल और एनर्जी इस गाने के साथ बिल्कुल परफेक्ट बैठी है।

सम्बंधित ख़बरें

Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री

Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस

Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार

Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर


गाने की लिरिक्स और बीट्स पर उनकी बॉडी लैंग्वेज भी कमाल की लग रही है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा “आपके एक्सप्रेशन का कोई जवाब नहीं!”“दीदी फिर से दिल जीत लिया।”

‘इधर चला मैं उधर चला’ है आइकॉनिक सॉन्ग

बता दें, यह गाना कोई मिल गया फिल्म का सुपरहिट ट्रैक है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है। संगीत राजेश रोशन का और बोल इब्राहिम अश्क के हैं। गाने में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की प्यारी केमिस्ट्री इसे और भी यादगार बनाती है। यही वजह है कि यह आज भी कई लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है।

ये भी पढ़ें- जीत की दुआ मांगने माता रानी के दरबार में पहुंचीं ज्योति सिंह, काराकाट सीट पर बढ़ी हलचल, VIDEO वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस स्टार हैं त्रिशाकर मधु

त्रिशा कर मधु ने के करियर की बात करें, तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में जगह बना ली। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। इसके अलावा फिल्मों के साथ-साथ उनके वीडियो एल्बम और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई है। उनके हर नए पोस्ट पर फैंस तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और उनके वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trishakar madhu viral video idhar chala udhar chala expression dance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 04:31 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.