Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार

Thalapathy Vijay Swearing In: विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। कमल हासन, पवन कल्याण, प्रकाश राज और कई सितारों ने उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 10, 2026 | 05:53 PM

विजय बने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े सितारों ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में तमिलनाडु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिनेता कमल हासन ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मेरे भाई विजय के नेतृत्व में राज्य लगातार चमके और नई ऊंचाइयों को हासिल करे। अभिनेता प्रकाश राज ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री विजय को हार्दिक शुभकामनाएं। आपको नई जिम्मेदारी में सफलता मिले। आपके शासन में तमिलनाडु और ज्यादा समृद्ध व मजबूत होगा।

தமிழக வெற்றிக் கழகத்தின் தலைவர், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி திரு. விஜய் @TVKVijayHQ அவர்களின் தலைமைத்துவத்தில் தமிழ்நாடு சிறக்கட்டும். புதிய உயரங்களை அடையட்டும். என் இதயப்பூர்வமான வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன். — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 10, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर

Mother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो

Kiara Advani Postpartum: कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेटी के जन्म के बाद के मुश्किल दिनों को किया याद

Elvish Yadav Threat: एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

पूजा हेगड़े ने दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी विजय को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए पूजा ने लिखा कि मुख्यमंत्री विजय सर। आपको नए सफर के लिए बधाई। मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदॉस ने एक्स पर विजय के नए राजनीतिक सफर को ‘नई सदी की शुरुआत’ कहा।

पवन कल्याण ने कही ये बात

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बधाई। मेरी कामना है कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे, पारदर्शी शासन दे और तमिलनाडु को विकास व समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ाए।

Heartfelt congratulations to @TVKVijayHQ Chief Thiru @actorvijay AVL, on taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, and to all those who took oath as Ministers. I wish the new government will fullfill the aspirations of the people, ensure transparent and progressive… — Pawan Kalyan (@PawanKalyan) May 10, 2026

प्रभुदेवा और विष्णु मांचू का रिएक्शन

मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभुदेवा ने विजय को ‘वंडरमैन’ कहते हुए बधाई दी। वहीं, अभिनेता विष्णु मांचू ने विजय को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि क्या सफर रहा, क्या पॉलिटिकल ड्रामा रहा और क्या ऐतिहासिक अंत रहा। विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। सिल्वर स्क्रीन से लेकर भारत के सबसे ऐतिहासिक और शक्तिशाली राज्यों में से एक पर शासन करने तक, यह एक शानदार सफलता रही है।

Wonderman! Congratulations to chief minister! ❤️👏🏽❤️👏🏽❤️👏🏽 pic.twitter.com/bUlo1eo7Yh — Prabhudheva (@PDdancing) May 10, 2026

ये भी पढ़ें- Mother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो

शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट

अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए विजय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक बधाई। आप असल में इसके हकदार हैं। मेरी ओर से आपको और आपकी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा करें। जय हिंद।

Heartiest congratulations! To C.Joseph Vijay on being sworn in as the hon’ble CM, Tamil Nadu. Truly well deserved & best wishes to Vijay & his team for a bright & fruitful tenure ahead. God Bless! Jai Hind!@TVKPartyHQ@actorvijay@TVKVijayHQ@YashwantSinha@Prithvrj… — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 10, 2026

Thalapathy vijay tamil nadu cm swearing in kamal haasan pawan kalyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 05:53 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kamal Haasan
  • pooja hegde
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.