Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhadak 2: तृप्ति डिमरी की धड़क 2 को नहीं मिल रही सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, कहां अटका है मामला

Dhadak 2 Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 बनकर तैयार है, लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी इसे सर्टिफिकेट नहीं मिला है, ऐसे में चिंता बढ़ती जा रही है कि फिल्म कब रिलीज होगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 25, 2025 | 07:27 PM

तृप्ति डिमरी की धड़क 2 को नहीं मिल रही सेंसर बोर्ड की हरी झंडी

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhadak 2:सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 नवंबर 2024 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। तब यह खबर सामने आई कि होली के आसपास यह फिल्म रिलीज होगी। अब होली भी करीब आ गई है लेकिन फिल्म के रिलीजिंग डेट का ऐलान नहीं हुआ है। दरअसल फिल्म सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रही है। जिसके लिए उसे चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं मामला कहां अटका है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि धड़क 2 जाति के मुद्दों पर आधारित है और यह एक चौंकाने वाली फिल्म है। इसलिए सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने इस तरह के फिल्म के लिए निर्मिताओं की सराहना की लेकिन इसके कंटेंट की वजह से इस पर विचार किया जा रहा है कि इसे कौन सा सर्टिफिकेट दिया जाए। फिल्म से कुछ सीन काटे जाने को लेकर भी बात हो रही है और इसी वजह से फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही है। फिल्म बनकर पूरी तरह से तैयार है, जैसे ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलेगा, फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया जाएगा। अगर इसे जल्दी सर्टिफिकेट मिलता है तो यह फिल्म मार्च 2025 तक रिलीज हो सकती है। अगर सर्टिफिकेट मिलने में देरी हुई तो इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा के नए प्रोजेक्ट का इशारा, जल्द होगा ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

संगमनेर में टोल कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म, अमोल खताल की मध्यस्थता से 22 कर्मचारियों की नौकरी बहाल

B-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?

OLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक

AI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान

फिल्म जाति पर आधारित है, ऐसे में फिल्म को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का सीक्वल है। जिसकी कहानी मराठी फिल्म सैराट से प्रेरित होकर बनाई गई थी। वहीं धड़क 2 के बारे में कहा जा रहा है कि यह एक तमिल फिल्म पेरियेरुम पेरुमल का रीमेक है जबकि तमिल फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था, ऐसे में धड़क 2 को मुश्किलों का सामना क्यों करना पड़ रहा है, इस पर भी लोग अब सवाल पूछ रहे हैं।

Triptii dimri siddhant chaturvedi starrer dhadak 2 release date is delayed due to cbfc certificate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 07:27 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.