Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस एक्टर संग फरमाएंगी इश्क

तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' को लेकर काफी वक्त से बज बना हुआ था। इसी बीच हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें अभिनेत्री सिद्धांत चतुर्वेदी संग इश्क फरमाती नजर आएंगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 27, 2025 | 07:18 AM

धड़क 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री एनिमल की सफलता के बाद हर किसी की फेवरेट बन गई हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म ‘धड़क 2’ लंबे समय से चर्चा में है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, साल 2018 में रिलीज हुई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

अब इस रोमांटिक ड्रामा का सीक्वल ‘धड़क 2’ तैयार है और इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक अनाउंसमेंट कर दिया गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक बार फिर से प्यार, जुनून और संघर्ष की नई कहानी लेकर आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स

Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?

निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी ये जोड़ी
‘धड़क 2’ में इस बार दर्शकों को एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और पोस्टर्स को देखकर साफ झलकता है कि इनका रोमांस और इमोशनल केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाएगी। दो नए पोस्टर्स के जरिए फिल्म की थीम और टोन का संकेत भी दिया गया है, जिसमें प्रेम के लिए बगावत और बलिदान की झलक मिलती है।

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को मिली कर्मों की सजा! 5 साल बाद आ गई तलाक की नौबत, मुस्लिम देश में रचाई थी शादी

फिल्म को 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस डेट की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। ‘एनिमल’ और ‘बैड न्यूज’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं तृप्ति डिमरी अब इंडस्ट्री की उभरती हुई स्टार बन चुकी हैं। ‘धड़क 2’ उनके करियर की एक और बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अभिनेता
वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी भी ‘गली बॉय’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं। इस बार उनका किरदार एक अलग अवतार में दिखेगा, जो कहानी को और भी गहराई देगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ‘धड़क 2’ भी पहले पार्ट की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी या नहीं। ले

Tripti dimri flim dhadak 2 release date revealed she will romance siddhant chaturvedi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 07:14 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Siddhant Chaturvedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.