TMKOC: मौत के बाद बुलाया गया मेकअप आर्टिस्ट, बागा ने बताया क्या नट्टू काका की आखिरी इच्छा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में Nattu Kaka का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को लोग आज भी याद करते हैं। शो में बागा का किरदार निभाने वाले तन्मय ने घनश्याम नायक के आखिरी इच्छा का खुलासा किया है।
- Written By: अनिल सिंह
नट्टू काका की आखिरी ख्वाहिश बताते हुए भावुक हुए बागा
Ghanshyam Nayak Last Wish: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका के किरदार में नजर आने वाले घनश्याम नायक ने मरने से पहले ही अपनी आखिरी इच्छा अपने परिवार को बता दी थी, उन्होंने बताया था कि वह मरने के बाद भी मेकअप के साथ आखिरी विदाई चाहते थे। इस बात का खुलासा उनके साथ काम कर चुके तन्मय वेकारिया ने किया। तन्मय तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका के साथ बागा के किरदार में नजर आते हैं।
फिल्मी ज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में तन्मय ने घनश्याम नायक के निधन के बारे में बात की और बताया जब उनके निधन की खबर सुनी, तो वह रोने लगे। घनश्याम नायक की आखिरी इच्छा ने कई लोगों को प्रेरित किया। वह मौत के बाद भी मेकअप के साथ विदा हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के केप्स कैफे पर क्यों हो रहे हैं हमले? निहंग सिखों पर कमेंट से है कनेक्शन
मेकअप के साथ आखिरी विदाई चाहते थे घनश्याम नायक
बातचीत के दौरान तन्मय वेकारिया ने बताया कि उनकी आखिरी इच्छा को उनके परिवार वालों ने पूरा किया घनश्याम नायक की आखिरी इच्छा थी कि जब उनकी मृत्यु हो जाए तो उनके चेहरे पर मेकअप किया जाए। इसके लिए उनकी मौत के बाद एक मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया गया और उनकी आखिरी इच्छा पूरी की गई।
अभिनय और लुक से समझौता नहीं करते थे घनश्याम नायक
घनश्याम नायक (नट्टू काका) के बारे में बात करते हुए तन्मय ने बताया कि वह बेहद जुनून के साथ अपना काम करते थे। तन्मय ने बताया कि वह अपने काम को लेकर हमेशा उत्सुक रहते थे। उन्होंने अभिनय और अपने लोक से कभी भी समझौता नहीं किया।
खराब तबियत में भी तैयार रहते थे घनश्याम नायक
बातचीत के दौरान तन्मय ने ये भी बताया कि घनश्याम नायक (नट्टू काका) की तबीयत चाहे जितनी भी खराब हो अगर वह शूटिंग पर आए हैं तो वह पूरी तरह से तैयार रहते थे। सेट पर उनकी मौजूदगी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन जाती थी, उन्होंने यह भी कहा कि घनश्याम नायक से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। दोनों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए वर्षों तक एक साथ काम किया।
