तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, जेल आते ही कर दिया बड़ा ऐलान

बाहुबली नेता व पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी के खिलाफ टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की जमानत जब्त करवा देंगे।

पटनाः मोकमा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल छूटते ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव को चुनौती दी है। सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह डिमांड की है कि उनको नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दें। उनकी जमानत जब्त करा देंगे। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं उन्होंने यह साफ कर दिया है कि इस बार उनकी पत्नी नीलम देवी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अनंत सिंह का कहना है कि नीलम ने ठीक से काम नहीं किया है। इसलिए मैं चुनाव लड़ूंगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com