टाइगर श्रॉफ का वायरल वीडियो, पसीने में भीगते हुए किया जबरदस्त परफॉर्मेंस, फैंस बोले- आप तो…
Tiger Shroff Tremendous Performance: टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पसीने से भीगते हुए जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस करते नजर आए। थकान के बावजूद उनका जुनून और फिटनेस सभी को प्रभावित कर गया।
- Written By: सोनाली झा
टाइगर श्रॉफ का वायरल वीडियो
Tiger Shroff Viral Video: बॉलीवुड के एक्शन और डांस किंग टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस, एनर्जी और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी लगन और जुनून साफ झलकता है। वीडियो में टाइगर एक दमदार डांस परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं। परफॉर्मेंस के बाद उनके चेहरे पर थकावट साफ दिखाई देती है, लेकिन इसके बावजूद वह रुके नहीं और शूटिंग जारी रखी।
इस वीडियो में टाइगर के सिक्स-पैक एब्स भी साफ नजर आ रहे हैं। कैमरे के एंगल, लाइटिंग और मेकअप ने उनके फिटनेस लुक को और आकर्षक बना दिया। खास बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में प्रीटि लिटिल बेबी गाना इस्तेमाल किया गया है, जिसने पूरे वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना दिया। टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुझे इस काम से प्यार है।
टाइगर श्रॉफ का वीडियो
टाइगर श्रॉफ का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा कि टाइगर जैसे हार्डवर्किंग एक्टर बहुत कम मिलते हैं। दूसरे ने कमेंट किया कि टाइगर भाई, आप तो सुपरहीरो हो। वहीं कुछ ने लिखा कि इतनी थकान के बाद भी डांस करना, यह सिर्फ टाइगर ही कर सकते हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस ने हार्ट, फायर और क्लैपिंग इमोजी की बौछार कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। ‘बागी 4’ इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और फैंस बेसब्री से टाइगर के एक्शन अवतार का इंतजार कर रहे हैं।
