अमेरिका में रहती हैं त्रिशाला दत्त, जानें प्रोफेशन और संजय दत्त की बड़ी बेटी की नेटवर्थ

Trishala Dutt Net Worth: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं और पेशे से साइकोथेरॅपिस्ट है। उनका बैकग्राउंड साइकोलॉजी और क्रिमिनल लॉ से जुड़ा है। वह काउंसलिंग और थेरेपी सर्विसेज देती है।
अमेरिका में रहती हैं त्रिशाला दत्त, जानें प्रोफेशन और संजय दत्त की बड़ी बेटी की नेटवर्थ
त्रिशाला दत्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Trishala Dutt Post: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती हैं। हाल ही में उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, त्रिशाला ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैमिली और रिश्तों पर अपनी राय रखी।

त्रिशाला दत्त ने लिखा कि खून का रिश्ता होना जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में जगह पाने का हकदार हो। यह पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। त्रिशाला दत्त पेशे से एक प्स्य्चोथेरॅपिस्ट हैं और अमेरिका में रहती हैं। उनका बैकग्राउंड साइकोलॉजी और क्रिमिनल लॉ से जुड़ा है। पेशेवर तौर पर वे काउंसलिंग और थेरेपी सर्विसेस देती हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर काम करती हैं। यही नहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनके 6 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

त्रिशाला की कमाई और नेटवर्थ

त्रिशाला की कमाई के कई जरिये हैं। वे काउंसलिंग और थेरेपी सर्विसेस से कमाई करती हैं। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट, स्टॉक्स, बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रखा है। सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी वे अच्छी-खासी इनकम करती हैं। ब्यूटी और लाइफस्टाइल व्लॉग्स के जरिए भी वे पैसे कमाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिशाला दत्त की नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

त्रिशाला का परिवार और पर्सनल लाइफ

त्रिशाला दत्त का जन्म 10 अगस्त 1988 को हुआ था। वह संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। दुर्भाग्य से ऋचा शर्मा का निधन काफी पहले हो गया था। इसके बाद से ही त्रिशाला अमेरिका में अपने ननिहाल के साथ पली-बढ़ीं। हालांकि, संजय दत्त अपनी बेटी से मिलने के लिए अक्सर अमेरिका जाते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर मौजूदगी

त्रिशाला अपने पिता से इमोशनल रूप से जुड़ी हुई हैं और कई बार सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके पोस्ट्स फैंस को भी खूब पसंद आते हैं। त्रिशाला इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटोज और पोस्ट्स अक्सर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में शेयर किया गया उनका पोस्ट फैमिली रिलेशनशिप पर था, जिस पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com