‘द ट्रेटर्स’ अब तेलुगु में भी करेगा धमाका! इस साउथ सुपरस्टार के हाथों में होगी शो की कमान
The Traitors Telugu Show: ‘द ट्रेटर्स’ अब तेलुगु में भी आने वाला है और इस शो को तेजा सज्जा होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, इसका ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में हुआ।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द ट्रेटर्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Teja Sajja Host Telugu Reality Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई में आयोजित अपने बड़े इवेंट के दौरान कई नई फिल्मों, वेब सीरीज और शोज का ऐलान किया। इसी बीच पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं उसके बारे में…
अब तेलुगु में भी दिखेगा ‘द ट्रेटर्स’
दरअसल, हिंदी में शानदार सफलता के बाद अब ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है। यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और माइंड गेम के लिए जाना जाता है, जिसमें धोखा, रणनीति और दिमाग का खेल देखने को मिलता है। शो में करीब 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे, जहां हर कोई एक-दूसरे पर शक करेगा और खुद को बचाने की कोशिश करेगा। यही ट्विस्ट इसे और भी रोमांचक बनाता है।
कौन करेगा शो को होस्ट?
खास बात ये है कि तेलुगु वर्जन के होस्ट के तौर पर तेज्जा सज्जा का नाम सामने आया है। ‘हनु-मैन’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले तेजा अब इस रियलिटी शो को अपने अंदाज में पेश करेंगे। उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह शो में एक नया जोश लेकर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
The Traitors Telugu:
Following its record-breaking success in Hindi, the smash-hit global format arrives. Featuring 20 celebrities and hosted by a young modern day superstar, it’s time for Traitors Telugu—the ultimate game of betrayal where only the shrewdest survive.… pic.twitter.com/LwZIbMBy86 — prime video IN (@PrimeVideoIN) March 19, 2026
हिंदी वर्जन को मिली थी जबरदस्त सफलता
गौरतलब है कि ‘द ट्रेटर्स’ के हिंदी वर्जन को पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। यह शो काफी हिट रहा और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इसी सफलता को देखते हुए अब मेकर्स इसे अलग-अलग भाषाओं में लाने की तैयारी कर रहे हैं।
OTT पर आएंगे कई नए प्रोजेक्ट्स
वहीं, इस इवेंट में यह भी बताया गया कि आने वाले समय में अमेजन प्राइम वीडियो पर 50 से ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स रिलीज किए जाएंगे, जिनमें थ्रिलर, ड्रामा और रियलिटी शोज शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- रहमान डकैत से भी खतरनाक निकला ये दुश्मन, ‘धुरंधर 2’ में हमजा की उड़ी नींद, जानें कौन हैं एक्टर?
कब होगी स्ट्रीमिंग?
हालांकि, ‘द ट्रेटर्स’ के तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस इसके जल्द आने की उम्मीद कर रहे हैं। कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि अमजेन प्राइम वीडियो अपने कंटेंट को और भी विविध और रोमांचक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
