-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Story Of Ram Janmabhoomi Struggle Will Be Seen On The Big Screen Arun Govil Announced This Special Thing Is Hidden In The Name Of The Film
बड़े पर्दे पर दिखेगी राम जन्मभूमि संघर्ष की कहानी, अरुण गोविल ने किया ऐलान, फिल्म के नाम में छुपी है ‘ये’ खास बात
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है अयोध्या का राम जन्मभूमि मुद्दा भारत के इतिहास के सबसे विवादास्पद मुद्दों में से एक है। अब यह समस्या दूर हो गई है और 2024 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपके लिए और एक बड़ी खबर लेकर आये है। अब दर्शकों को जल्द ही राम भूमि के इस संघर्ष को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। जी हां राम मंदिर से जुड़े इतिहास पर फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘695’ है। फिल्म में मुख्य किरदार कौन है? फिल्म का नाम 695 क्यों है और फिल्म कब रिलीज होगी? ऐसे कई सवाल आपके मन में हैं। आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब दे रहे है…
फिल्म में शामिल ये कलाकार
दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर भगवान राम से जुड़ा किरदार निभाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही फिल्म ‘695’ में नजर आएंगे, जो राम जन्मभूमि संघर्ष पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में उनके रोल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। उनकी इस तस्वीर को देखकर संभावना जताई जा रही है कि वह इस फिल्म में ऋषि के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल के अलावा अशोक समर्थ, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा और गजेंद्र चौहान भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
कब रिलीज होगी फिल्म
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि राम मंदिर 2023 के अंत या 2024 के शुरुआती महीने तक पूरा हो जाएगा। 695 के मेकर्स की माने तो फिल्म 4-5 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की लॉन्चिंग राम की नगरी अयोध्या में की गई है। इस मौके पर फिल्म के लेखक श्याम चावला, निर्देशक योगेश भारद्वाज और अभिनेता अरुण गोविल समेत मंदिर परिसर से जुड़े कई लोग मौजूद रहे.
क्या है अरुण गोविल की भूमिका
‘695’ के निर्माताओं के अनुसार यह एक ट्रू लाइफ ड्रामा फिल्म है। जिसमें राम मंदिर के 500 साल के संघर्ष को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में अरुण गोविल एक साधु की भूमिका में हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम और राम मंदिर बनने के इंतजार में गुजार दिया है। यह साधु शांति के मार्ग के आधार पर एक मंदिर बनाना चाहता है।
श्री चंपत राय (महा सचिव,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट) ने मूवी “695” के मुहूर्त पर क्लैप दिया… pic.twitter.com/GOs1hTxFJt — Arun Govil (@arungovil12) April 24, 2023
कैसे पड़ा फिल्म का नाम 695
आपको बता दें कि दरअसल यह फिल्म राम जन्मभूमि के तीन विवादों पर आधारित है। सबसे पहले 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिराया गया। दूसरा जब 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम जन्मभूमि के पक्ष में आया और तीसरा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर का शिलान्यास किया। इसलिए इन तीन तारीखों को मिलाकर फिल्म का नाम 695 रखा गया है। ऐसे में अब हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहा है।
फिल्म की कुछ मुख्य बातें
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में आपको एक प्रभावशाली गाना भी सुनने को मिलेगा। गाने को हिंदी और पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने गाया है। इस गाने का नाम ‘एलन कर’ है और इसे राम जन्मभूमि की मुख्य बातों को जोड़कर बनाया गया है। इस गाने को आशीष पंडित ने लिखा है और वेद शर्मा ने म्यूजिक दिया है। दलेर मेहंदी अपकमिंग फिल्म और इसके गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
The story of ram janmabhoomi struggle will be seen on the big screen arun govil announced this special thing is hidden in the name of the film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
Aug 06, 2026 | 09:40 AMपुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा
Aug 06, 2026 | 09:30 AMनवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
Aug 06, 2026 | 09:25 AMVastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Aug 06, 2026 | 09:17 AMलाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
Aug 06, 2026 | 09:11 AMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
Aug 06, 2026 | 09:10 AMइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














