Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमपी, यूपी के बाद गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, 6 राज्यों ने किया ऐलान

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसे मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात समेत 6 राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 21, 2024 | 05:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज होने के पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म गोधरा कांड की कहानी पर बनी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अब गुजरात में टैक्स फ्री कर दिया गया है।  गुजरात के मुख्यमंत्री ने हाल ही में फिल्म देखकर इसे कर मुक्त करने का ऐलान किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखी और वह फिल्म की प्रशंसा करते हुए नजर आए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अन्य नेता भी मौजूद थे। फिल्म देखने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

ये भी पढ़ें- थलपति विजय के घर का टॉम क्रूज से है कनेक्शन, 80 करोड़ का है आलिशान…

सम्बंधित ख़बरें

झांसी में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! चाय के चक्कर में भाई को काट कर घर में ही दफनाया फिर ऊपर से लगा लिया कूलर

मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच पथराव और झड़प के बाद बवाल, पुलिस फोर्स तैनात

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO

सीएम योगी ने कहा देश के खिलाफ और सरकारों के खिलाफ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए समाज में वैमनस्यता पैदा करने के लिए देश में जो कृत्य हुए हैं उसे देश की जनता को जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि फिल्म की टीम ने सत्य उजाकर करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। फिल्म के माध्यम से वास्तविक सच को एक बड़े रूप में देश के सामने लाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था कि फेक नेगेटिव बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है। आखिरकार सच सबके सामने आता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। टैक्स फ्री होने के बाद इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।

The sabarmati report become tax free in gujrat after uttar pradesh madhya pradesh and rajashtan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 05:53 PM

Topics:  

  • Gujrat
  • Madhya Pradesh
  • The Sabarmati Report
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.