Sagar Fake DSP Arrested: मध्य प्रदेश के सागर जिले की शाहगढ़ पुलिस ने एक बेहद शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने एक नकली डीएसपी और उसके साथ मौजूद दो फर्जी आरक्षकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नई बोलेरो गाड़ी और पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर खुद को जबलपुर में पदस्थ बड़ा अधिकारी बताता था। आरोपी शिवम चतुर्वेदी होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने की फिराक में था, लेकिन चाय के कैफे में सौदेबाजी के दौरान उसकी बनावटी वर्दी और संदिग्ध बातों ने फरियादी को सतर्क कर दिया। फरियादी की सूचना पर असली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शिवम चतुर्वेदी पहले भी ग्वालियर में नकली टीआई बनकर वसूली करते हुए पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के अन्य मामलों का पता लगाया जा सके।