Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से विकास के दावों की पोल खोलती एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां नाले पर बना पुल पिछले छह महीने से टूटा पड़ा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 19, 2026 | 10:04 PM

Follow Us

Raebareli Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से विकास के दावों की पोल खोलती एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। ऊंचाहार तहसील के सिंघापुर भटोली गांव में शोभ नाले पर बना पुल पिछले छह महीने से टूटा पड़ा है, जिसके कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर घुटनों तक भरे पानी को पार करने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाला पार करते हैं, जिससे हमेशा किसी बड़े हादसे या डूबने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल न होने की वजह से उन्हें महज 600 मीटर की दूरी तय करने के लिए 5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक केवल खोखले आश्वासन ही मिले हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल का निर्माण नहीं कराया गया, तो आगामी बरसात और बाढ़ के समय बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाएगी और किसी की जान भी जा सकती है। यह स्थिति न केवल प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारों पर भी सवालिया निशान खड़ा करती है।

Close

Follow Us:

Raebareli singhapur bhatoli village broken bridge school children issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 10:03 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.