Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, ‘द पैराडाइज’ से जारी हुआ ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर

The Paradise Poster: राघव जुयाल के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'द पैराडाइज' से उनके किरदार 'विक्रम मालिक' का नया पोस्टर जारी किया है। नानी स्टारर यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 10, 2026 | 08:32 PM

राघव जुयाल के बर्थडे पर जारी हुआ द पैराडाइज का नया पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The Paradise Poster Out: नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म लगातार चर्चा में है और अब राघव जुयाल के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। निर्माता टीम ने फिल्म से राघव जुयाल के किरदार ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर राघव जुयाल का दमदार पोस्टर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पोस्ट के साथ लिखा गया कि हमारे ‘विक्रम मालिक’ यानी बेहद प्रतिभाशाली राघव जुयाल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। वह ‘द पैराडाइज’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आपको चौंका देंगे। पोस्टर में राघव का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दसरा के बाद फिर साथ आए नानी और श्रीकांत ओडेला

फैंस ने राघव जुयाल को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की। ‘द पैराडाइज’ को लेकर सबसे बड़ी उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि ‘दसरा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं और फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का बड़ा ऐलान, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, इस दिन रिलीज होगा टीजर

पत्नी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे गोविंदा, मेरे सीने पर गोली मारना चाहती थी वाले बयान ने मचाई हलचल

PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर

Ikka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा

आया शेर बना ग्लोबल सेंसेशन

फिल्म का गाना ‘आया शेर’ पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है। नानी के दमदार हुक स्टेप को दुनियाभर के फैंस रीक्रिएट कर रहे हैं। इस गाने पर हजारों रील्स और वीडियो बनाए जा चुके हैं, जबकि इसे 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही वजह है कि यह साल के सबसे बड़े और चर्चित गानों में शामिल हो गया है।

ये भी पढ़ें- ‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का बड़ा ऐलान, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, इस दिन रिलीज होगा टीजर

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश समेत कुल आठ भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है।

The paradise poster out raghav juyal vikram malik birthday nani hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 08:32 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.