

Jyotirmayee Nayak Exclusive Interview with Navbharat: ओड़िसा की 24 वर्षीय गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘‘इंडियन आइडल’ 16’ में विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।
सोनी टीवी पर प्रसारित इस शो में अपनी बड़ी जीत के बाद गायिका ने नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की और शो पर अपने सफर और अपने फ्यूचर प्लान पर विस्तार से चर्चा की। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश........
जवाब: मैं हमेशा से ओड़िसा का नाम रोशन करना चाहती थी। शुरुआत से लेकर ‘इंडियन आइडल’ तक के सफर में ओड़िसा के लोगों ने मेरा भरपूर साथ दिया है। उन्होंने मेरे लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की, मेरे लिए दिये जलाए ताकि मैं सफल हो सकूं। उनकी ये भावना देखकर मैं बेहद विनम्रता से भर गई हूं और उनके प्यार और आशीर्वाद के कारण मुझे ये सफलता मिली है। मुझे लगता है कि मैं उनके समर्थन के कारण ही अपने जीवन में इस इतिहास को लिख पाई हूं।
जवाब: मुझे लगता है कि हर सच्चे कलाकार में एक भूख होती है कि अपनी मंजिल को पाने की उसमें एक भूख होती है और मुझमें भी यही जिद्द और भूख थी। ‘इंडियन आइडल’ के मेरे इस सफर में मैंने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन मैंने ठान ली थी कि मैं आगे बढ़कर रहूंगी। मुझे जब अवसर मिला तो मैंने अपना शत-प्रतिशत दिया और अपने हुनर को संवारने में लगी रही। शायद मेरी इसी जिद्द ने मुझे विजेता के मंच पर लाकर खड़ा किया है।
जवाब: सच कहूं तो मैजिक नाम की चीज वाकई होती है और जब आप ईश्वर पर भरोसा रखते हो तो आपके जीवन में चमत्कार होते हैं और भगवान आपको सही रास्ता दिखाते हैं। जब मेरी आवाज खो गई, तो मैं काफी परेशान थी कि मैं अब क्या करूं। लेकिन एक सिंगर के तौर पर आप अपिन छाती या पेट के सहारे भी गा सकते हैं, इन दोनों के सहारे आप अलग तरह से आवाज निकाल सकते हैं। मैंने अपना रियाज किया और अपनी चेस्ट वॉइस से मैंने गाया और वो थिएटर राउंड में वो सफल हुआ। तो कहना यही है कि जब आप प्रयास करना नहीं छोड़ते तो आपको रास्ता जरूर मिलता है।
जवाब: श्रेया मैम अपने आप में एक प्रेरणा है और उनकी एक नहीं, कई ऐसी दी हुई सलाह मेरे साथ सदा के लिए रहेंगी। हमने न सिर्फ उन्हें एक सिंगर बल्कि एक मेंटर के रूप में देखा है जिन्होंने हमें हमेशा मोटिवेट किया है। उन्होंने हमेशा मेरी सराहना की है और मेरे अच्छे गुणों के बारे में मुझे बताया ताकि मैं और कॉन्फिडेंट महसूस करूँ। वे हमेशा कहती हैं कि अपने गानों में आप उसकी फीलिंग को हमेशा बारक़रार रखो और उनकी इस सलाह का मैं हमेशा पालन करती हूं।
जवाब: अभी तो मैं एआर रहमान सर और संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करना चाहती हूं। उनके साथ किसी प्रोजेक्ट पर जुड़ना मेरा सबसे बड़ा सपना है। इसके अलावा मैं श्रेया घोषाल मैम के साथ भी किसी गाने का हिस्सा बनना चाहती हूं। मेरी दिली तमन्ना है कि उनके जगन्नाथ भगवान का कोई ओड़िया या हिंदी गाना बनाऊं।
जवाब: मैं हमेशा से अपनी जड़ों से जुड़ी रही हूं और लोग मुझे मेरे म्यूजिक के जरिए जानते हैं। इस शो पर आकर मैंने कई नए जॉनर के गाने गाए और अपनी विविधता दिखाई। इसके चलते मेरे कला मैं भी निखार आया है और आशा है कि अब ये बदलाव आपको मेरी प्लेबैक सिंगिंग में भी देखने को मिलेगा।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए आकाश जायस्वाल की रिपोर्ट