The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' की कमाई में छठे दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से यह फिल्म महज कुछ कदम दूर है।
- Written By: अपूर्वा नायक
द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
The Odyssey Box Office Collection Day 6: ओपनहाइमर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाले क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म द ओडिसी ने भारत में धमाका मचा दिया है। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन को वाकई में सिनेमैटिक गॉड साबित कर दिया है।
द ओडिसी ने रिलीज होने के बाद से ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। हालांकि हफ्ते के बीच में फिल्म पटरी से उतरती हुई भी नजर आ रही थी। लेकिन अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिलने लगी है।
द ओडिसी डे 6 कलेक्शन
द ओडिसी ने रिलीज के छठें दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपये की ही कमाई हासिल की है। हालांकि 5वें दिन ये आंकड़ा 8.35 करोड़ रुपये था। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की रफ्तार में काफी कमी आ गई है। द ओडिसी का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन अब 100.38 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा अगर नेट कलेक्शन की बात की जाए, तो ये 84.5 करोड़ रुपये हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर
NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण
सलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी
‘आवारापन 2 को फ्लॉप कराने की कोशिश हो रही है’, अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- पेड PR से नहीं डरता
भारत में 100 करोड़ नेट क्लब से बस कुछ कदम दूर
अब तक फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 84.15 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन 100.38 करोड़ रुपये हो गया है। देशभर में फिल्म के करीब 8,268 शोज़ चल रहे हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल हो सकती है।
भारतीय दर्शकों पर चला नोलेन का जादू
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का भारत में हमेशा से मजबूत दर्शक वर्ग रहा है और ‘द ओडिसी’ ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है। शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बड़े पैमाने पर फिल्मांकन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें :- Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर
यही वजह है कि फिल्म इस समय कई बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। कॉमेडी फिल्म धमाल 4 भी कमाई के मामले में द ओडिसी से पीछे नजर आ रही है। फिल्म की टीम के भारत दौरे के दौरान भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था, जिसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो ‘द ओडिसी’ जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल होकर साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह मजबूत कर सकती है।
