

Christopher Nolan Tom Holland Mumbai Tea Party: हॉलीवुड के लीजेंड फिल्ममेकर और ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन और सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन फिलहाल भारत दौरे पर है, जिसके लिए वो मुंबई आए हैं। हालांकि मुंबई आकर इन कलाकारों ने ग्लैमरस इवेंट और रेड कार्पेट से पहले कुछ ऐसा कर दिया है जिसने कई भारतीयों को चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
ये तीनों लीजेंड मुंबई पहुंचते ही किसी फाइव स्टार होटल में पहुंचने से पहले किसी फाइव स्टार में पहुंचने की जगह कोलाबा के 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने किसी विदेशी डिश का नहीं बल्कि कटिंग चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया। तीनों ने यहां पहुंचकर जमकर फोटो सेशन भी किया।
बता दें कि भारी सुरक्षा के साथ क्रिस्टोफर नोलन, हॉलैंड और मैट ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे थे, यहां उन्होंने 10 से 15 मिनट तक रुककर वक्त बिताया। जैसे ही इन तीनों के ओलंपिया कॉपी हाउस में पहुंचने की खबर फैंस के कानों में पड़ी, चाय की दुकान के बाहर ही फैंस का जमावड़ा लग गया और हर कोई सिर्फ अपने फेवरेट हॉलीवुड लीजेंड की एक झलक पाने के लिए बेकरार हो गया।
मुंबई में द ओडिसी की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस इवेंट में पहुंचकर यहां की शोभा बढ़ायी।
द ओडिसी की स्क्रीनिंग के दौरान क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने इंडियन ऑडियंस की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह काफी समय से भारत में अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर करना चाह रहे थे और इंडियन फैंस दुनिया के सबसे ज्यादा पेशनेट और सिनेमा की गहरी समझ रखने वाली ऑडियंस हैं। इसके अलावा नोलन ने पहले भी भारत आने का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि वे पहले 'द डार्क नाइट राइजेज' के लिए जोधपुर और 'टेनेट' के लिए मुंबई में शूटिंग करने आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत आना उनके लिए हमेशा स्पेशल रहता है।