NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण
Salman Khan Reaction: सलमान खान ने नीट पेपर लीक के लिए छात्रों के द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर पहली बार अपनी राय साझा की है। सलमान ने इसको लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया ) (फाइल फोटो)
Salman Khan Reaction On NEET Paper Leak: जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर बॉलीवुड खुलकर छात्रों के समर्थन में सामने आया है। ऐसे में पहली बार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस मुद्दे को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। एक्टर सलमान खान ने इस आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर खेद व्यक्त किया है। हालांकि सलमान ने केंद्र सरकार के प्रति भी अपना समर्थन दिखाया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की पोस्ट में क्या लिखा है?
हमारे देश के बच्चे शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए
यह बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। मेरा दिल उन स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के लिए दुखी है जिन्हें चोट लगी। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एक साथ आए हैं, और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?
सलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी
‘आवारापन 2 को फ्लॉप कराने की कोशिश हो रही है’, अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- पेड PR से नहीं डरता
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better… — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
मैं सच में उनके स्टैंड की तारीफ करता हूं, जिसमें उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और अपना भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने के लिए लगन, ईमानदारी और इच्छा दिखाई है। यह आंदोलन, यह विरोध, इसके बारे में जाने का सही तरीका है, और स्टूडेंट्स ने यह शांति से किया है। बहुत हिम्मत वाले और बहादुर। शिक्षा के प्रति प्रेरित और मोटिवेटेड, यह पीढ़ी भारत को गर्व महसूस कराएगी।
ये भी पढ़ें :- Mehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
मुद्दे को राजनीतिक रूप से हाईजैक करना गलत
यह मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है, इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए, इसका क्रेडिट सिर्फ हमारे देश के स्टूडेंट्स को जाना चाहिए, और मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और इसे एक मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाएगी।
यह विन-विन सिचुएशन है। एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं। भगवान आप सभी का भला करे जो शिक्षित होना चाहते हैं। एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए, और साल दर साल इसे और ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए, इतने बाहर से लोग पढ़ाई करने के लिए इंडिया आएं और इंडिया एक एजुकेशनल हब बन जाए।
