Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘द लास्ट विश’ फ़िल्म को मिला बेस्ट क्रिटिक अवार्ड

द लास्ट विश फिल्म को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। एमएस एशियन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म में बुजर दंपति के दर्द को दर्शाया गया है जो कि समाज कुरीति पर एक गहरी चोट है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 24, 2024 | 07:22 PM

द लास्ट विश फिल्म को भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024 में बेस्ट क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: समाज को समर्पित द लास्ट विश फिल्म को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। एमएस एशियन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म में बुजर दंपति के दर्द को दर्शाया गया है जो कि समाज कुरीति पर एक गहरी चोट है। भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024 फेस्टिवल में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह बतौर मुख्य अतिथि एवं विधायक जसगीर सिंह, पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सरदार सोही और रुपिंदर रूपी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। यह फिल्म फेस्टिवल शार्ट फिल्म और फीचर फिल्म कैटेगरी में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

शार्ट फिल्म से लेकर फीचर फिल्म तक कुल 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। फेस्टिवल में बॉलीवुड फिल्म द लास्ट विश को बेस्ट क्रिटिक का अवार्ड मिला। इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा और संजलि सूरी को यह पुरस्कार पंजाबी सिनेमा के अभिनेता सरदार सोही और विधायक जसगीर सिंह ने दिया।

ये भी पढ़ें- खिचड़ी 2 के साथ होगी आपके नए साल की शुरुआत, हंसते हसाते 2024 को कहें अलविदा

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 18 March: बुधवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! जानें मेष से मीन तक किसका खुलेगा भाग्य

पहली बार कर रहे हैं गणगौर पूजा, तो इसके नियम सावधानी से पढ़ें और नोट कर लें, फलित होगी पूजा!

गणगौर पूजा में बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है बड़ा भारी

मनचाहा जीवन साथी और सुख-समृद्धि के लिए विधिवत करें गणगौर पूजा, जानिए किस भगवान की होती है पूजा

फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा और संजलि सूरी का कहना था कि यह एक सामाजिक फिल्म है, जिसमें आज के समाज का आईना दिखाया गया है। बदलते वक्त के साथ कैसे परिवार के बच्चों और बड़ों के बीच दूरियां आ जाती हैं, यह फिल्म इस बदलाव को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म समाज में बच्चों और उनके माता-पिता के बीच एक खास उम्र के पड़ाव पर आने वाले बदलाव को बयां करती है।

द लास्ट विश फिल्म चंडीगढ़ के करतार आश्रय ट्रस्ट के ओल्ड एज होम में शूट की गई थी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गिरीश थापर, सुशांत पुजारी, नवीन कुमार, संजलि सूरी,मिहिरांश (चाइल्ड आर्टिस्ट और श्रुति गुप्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। फिल्म एमएस एशियन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन बैनर पर बनी है, जिसके निर्माता अश्वनी तनेजा हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर मयंक शर्मा और संजलि सूरी हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

The last wish film gets best critic award at bathinda film festival this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 07:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.