The Kerala Story 2 Collection: संडे को ‘द केरल स्टोरी 2’ की दहाड़, फिल्म ने तीन दिन में की करोड़ों की कमाई
The Kerala Story 2 Earning: द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन को 5 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिनों में फिल्म की कमाई 10.40 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
- Written By: सोनाली झा
द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 BO Day 3: कानूनी अड़चनों के बाद रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त वापसी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। निर्देशक-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म को पहले रिलीज में रुकावट का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कमाई के आंकड़े मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 27 फरवरी की शाम को केरल हाईकोर्ट से रिलीज की अनुमति मिली थी। कानूनी रोक के चलते फिल्म के शो पहले दिन देर शाम से शुरू हुए, जिसका असर ओपनिंग कलेक्शन पर साफ नजर आया।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त असर देखने को मिला और कलेक्शन में करीब 520 प्रतिशत की उछाल आई। शनिवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 4.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
8 फिल्मों को पछाड़ा
ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ ने इस साल रिलीज हुई आठ फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘दो दीवाने सहर में’, ‘अस्सी’, ‘तू या मैं’, ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘वध 2’, ‘मायासबा’, ‘राहु केत’ और ‘हैप्पी पटेल’ जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह साल की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
बजट और रिकवरी की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। तीन दिनों में 10.40 करोड़ रुपये की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ जल्द ही अपनी लागत वसूल कर सकती है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स का फायदा आगे भी मिल सकता है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर क्लीन सक्सेस साबित हो सकती है। कानूनी विवादों से निकलकर बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली यह फिल्म फिलहाल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
