YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द ही कहानी 2 साल आगे बढ़ने वाली है। 2 साल के लीप के बाद कहानी में अरमान और अभिरा की बेटी मुक्ति और मायरा के बीच तकरार देखने के लिए मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )(फाइल फोटो )
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही दिलचस्प मोड़ लेने जा रही है। जल्द ही इस सीरियल की कहानी 2 साल आगे बढ़ती हुई नजर आएगी।
सीरियल में 2 साल का लीप दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि लीप के बाद कहानी अभिरा और अरमान की दोनों बेटियों मुक्ति और मायरा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
दोनों बहनों के रिश्ते में आएगी दरार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की कहानी में आगे अभिरा के कारण मुक्ति और मायरा के रिश्ते में दरार आ गई थी। दोनों के बीच झगड़ा होते हुए देखा गया था। दूसरी ओर अरमान दोनों के बीच बढ़ती नाराजगी को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हालात उसके लिए आसान नहीं हैं। वहीं कावेरी, अभिरा को संजय की बातों पर ध्यान न देने की सलाह देती है, जबकि अभिरा खुद को इस पूरे विवाद का जिम्मेदार मानने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
शादी से पहले मां बनने की बात पर छलके आम्रपाली दुबे के आंसू, ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
कबीर की एंट्री से शुरू होगी नई लव स्टोरी
रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है। पहले ही आदेश चौधरी और शगुफ्ता अली के नाम सामने आ चुके हैं। अब खबर है कि अभिनेता आदित्य गुप्ता शो में कबीर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। लीप के बाद कबीर और मायरा की मुलाकात होगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगेगा। इससे कहानी में रोमांस के साथ नया ड्रामा भी जुड़ जाएगा।
लव ट्रायंगल से बढ़ेगा ड्रामा
बताया जा रहा है कि कबीर की मुलाकात सिर्फ मायरा से ही नहीं बल्कि मुक्ति से भी होगी। दोनों बहनों के मन में कबीर के लिए भावनाएं जन्म लेंगी, लेकिन कबीर का झुकाव मायरा की ओर रहेगा। ऐसे में मुक्ति और मायरा के रिश्ते में और तनाव बढ़ सकता है। मेकर्स इस नए लव ट्रायंगल के जरिए कहानी में जबरदस्त भावनात्मक टकराव दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
क्या अभिरा संभाल पाएगी परिवार?
लीप से पहले ही परिवार में रिश्तों की दरार साफ दिखाई देने लगी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि अभिरा इन बिगड़ते रिश्तों को कैसे संभालेगी। वहीं अरमान की कोशिशें क्या रंग लाएंगी या फिर परिवार नई मुश्किलों में उलझ जाएगा, यह आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा। दर्शकों को अब शो में कई नए ट्विस्ट और भावनात्मक मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
