The 50 में चलेगी किसकी हुकूमत, महल के क्या होंगे नियम? प्रोमो में दिखाया घर का हर कोना
The 50 House Tour Promo: रियलिटी शो 'The 50' का नया प्रोमो आउट! जानें आलीशान महल के नियम, 'लायन' का रोल और 1 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा शो के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट।
- Written By: अनिल सिंह
The 50 House Tour Promo (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
The 50 House Tour Promo: भारत के सबसे बड़े और अनोखे रियलिटी शो ‘The 50‘ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस प्रोमो में पहली बार उस आलीशान महल की झलक दिखाई गई है, जहां 50 दिग्गज हस्तियां एक साथ कैद होंगी। रंगीन दीवारों, एंटीक सजावट और लुभावने इंटीरियर से सजा यह महल जितना खूबसूरत है, इसके नियम उतने ही पेचीदा होने वाले हैं।
प्रोमो की शुरुआत महल के भव्य दृश्यों से होती है, लेकिन बैकग्राउंड में गूंजती ‘लायन’ की आवाज माहौल को रहस्यमयी बना देती है। लायन कहता है, “यहां का बस एक ही नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होगा।”
Swagat hai aapka The Lion ke iss alishaan mahal mein. The 50, Starts 1st Feb, on #JioHotstar and #ColorsTv. pic.twitter.com/Stwfd4apIL — JioHotstar Reality (@HotstarReality) January 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
‘लायन’ की डेन और टास्क का मैदान
द 50 शो के फॉरमेट के बारे में प्रोमो से कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। महल के बीचों-बीच एक विशाल कोर्टयार्ड बनाया गया है, जहां सभी मुख्य टास्क होंगे। यही वह जगह है जहां कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला होगा और तय होगा कि कौन महल में टिकेगा और किसे बाहर जाना पड़ेगा। इसके अलावा, महल में एक ‘Den’ (गुफा) भी होगी, जो लायन का इलाका है। यहां कंटेस्टेंट्स के बीच सीधा ‘फेस-ऑफ’ (मुकाबला) कराया जाएगा, जो गेम के रोमांच को चरम पर ले जाएगा।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने हवा में लहराया बल्ला, सूरज बड़जात्या की फिल्म के सेट से जारी किया BTS वीडियो
ड्रामा, हंगामा और होस्ट का सस्पेंस
प्रोमो में साफ कर दिया गया है कि शो के दो ही मुख्य रंग होंगे, एक ड्रामा और दूसरा हंगामा। ‘बिग बॉस’ की तरह यहां भी एक अदृश्य शक्ति यानी ‘लायन’ कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेगा और उन्हें कंट्रोल करेगा। हालांकि, शो के होस्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। चर्चा है कि फराह खान या अजय देवगन में से कोई एक इस शो की कमान संभाल सकता है, लेकिन मेकर्स ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट और प्रीमियर का समय
‘The 50’ में हिस्सा लेने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी और प्रभावशाली है। अब तक रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी दोशी, दिव्या अग्रवाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), और करण पटेल जैसे नामों पर मुहर लग चुकी है। इनके अलावा मोनालिसा-विक्रांत, दुष्यंत कुकरेजा और अहमद अल मरजूकी भी नजर आएंगे। यह शो 1 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
