एक्टिंग करियर को अलविदा कहते हुए भावुक हुए थलापति विजय, बोले- मेरी आखिरी फिल्म दर्दनाक है
Thalapathy Vijay Acting Retirement: विजय ने अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन से एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। मलेशिया में ऑडियो लॉन्च के दौरान उन्होंने फिल्म को दर्दनाक बताते हुए फैंस को भावुक कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
थलापति विजय (फोटो-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Emotional Speech: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने अभिनय करियर को आधिकारिक रूप से अलविदा कह दिया है। विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी, जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 27 दिसंबर को मलेशिया में फिल्म का भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां थलापति विजय भावुक नजर आए और मंच से अपने दिल की बात साझा की।
विजय ने अपनी आखिरी फिल्म को ‘दर्दनाक’ बताते हुए फैंस को इमोशनल कर दिया। ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान विजय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म थोड़ी दर्दनाक है, है ना? आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं? उनके इस बयान के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस भावुक हो गए। यह पल विजय और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया।
थलापति विजय की एक्टिंग
दरअसल, थलापति विजय ने एक्टिंग से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर फोकस करने का फैसला लिया है। पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम लॉन्च की थी। अब वह आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। विजय का कहना है कि अब वह पर्दे पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता के लिए काम करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Anna recreate pannuna 🩵🥺#JanaNayagan #vijaythalapathy #malaysia #lastdance pic.twitter.com/jMN7QyzPnz — Jeni Vijay (@Jeni__Vijay_) December 27, 2025
थलापति विजय ने फैंस का आभार जताया
अपने फैसले को लेकर थलापति विजय ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ एक ही बात मायने रखती है कि लोग सिनेमाघरों में आकर मुझे देखने के लिए खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30–33 सालों तक उनके लिए खड़े रहने को तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि अपने करियर की शुरुआत से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके फैंस हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। विजय ने फैंस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैंने सिनेमा में एक छोटे से रेत के घर का सपना लेकर कदम रखा था, लेकिन आपने मुझे महल दे दिया।
जन नायकन के स्टार कास्ट
फिल्म ‘जन नायकन’ को निर्देशक एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘जन नायकन’ न सिर्फ एक फिल्म, बल्कि थलापति विजय के सिने करियर का ऐतिहासिक समापन मानी जा रही है।
