संगीता ने पति थलापति विजय पर लगाए कई संगीन आरोप, सामने आ गई तलाक की पूरी सच्चाई, जानें क्या कहा
Thalapathy Vijay Wife Allegations: थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए याचिका दायर की। पत्नी ने एक्ट्रेस के साथ अफेयर और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
थलपाति विजय संगीता तलाक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच तलाक की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है और अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, संगीता ने कथित तौर पर कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।
थलापति विजय पर पत्नी ने लगाए आरोप
दरअसल, दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी और 27 साल बाद अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया है कि थलापति विजय का एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस रिश्ते का पता उन्हें अप्रैल 2021 में चला। याचिका में दावा किया गया है कि विजय ने अफेयर खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके चलते संगीता को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
एक्ट्रेस संग यात्रा और फाइनेंशियल लिमिटेशन का भी दिया दावा
संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि थलापति विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वित्तीय सुरक्षा को सीमित किया। अफेयर के दौरान विजय कथित तौर पर उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा करते रहे और पब्लिक इवेंट्स में शामिल होते रहे। इसके कारण संगीता और उनके बच्चों को बार-बार अपमानित होना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
संगीता ने तलाक याचिका में अडल्टरी, मानसिक क्रूरता और छोड़े जाने के आरोप लगाए हैं। याचिका में उन्होंने अंतरिम मेनटेनेंस और स्थायी एलिमनी की मांग भी की है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?
संगीता सोरनलिंगम श्रीलंकन तमिल महिला हैं और एक बिजनेसमैन की बेटी हैं। वह पहले थलपति विजय की फैन थीं और धीरे-धीरे उनका प्यार विवाह में बदल गया। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा जल्द ही डायरेक्टर के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेगा।
ये भी पढ़ें- आज की फिल्मों में कॉमेडी क्यों हो रही फीकी, जॉनी लीवर ने किया बड़ा खुलासा, जानें इसके पीछ की वजह
इसी साल एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेने किया था ऐलान
थलापति विजय ने साल 2026 में एक्टिंग से संन्यास का ऐलान किया था और टीवीके पार्टी के जरिए राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ कानूनी कारणों से रिलीज नहीं हो पाई है। अब इस बीच उनकी निजी जिंदगी में तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस विवाद ने फिल्म और राजनीति की दुनिया में चर्चा का नया मोड़ ला दिया है।
