साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Thakkali Srinivasan Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे फिल्ममेकर ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।
- Written By: स्नेहा मौर्या
थक्काली श्रीनिवासन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thakkali Srinivasan Passes Away: दक्षिण भारतीय सिनेमा से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय तक सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहे श्रीनिवासन ने अपने काम और प्रतिभा के दम पर एक खास पहचान बनाई थी।
बताया जा रहा है कि उन्होंने बेंगलुरु में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अंतिम सांस ली। उनके जाने से साउथ सिनेमा को एक बड़ी क्षति हुई है, क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं।
सोशल मीडिया के जरिए सामने आई खबर
थक्काली श्रीनिवासन के निधन की जानकारी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने पब्लिसिस्ट निखिल मुरुकान ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि बड़े दुख के साथ यह जानकारी देनी पड़ रही है कि निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और अभिनेता थक्काली श्रीनिवासन अब हमारे बीच नहीं रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
उन्होंने बताया कि 72 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका निधन हो गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि उनका अंतिम संस्कार 11 मार्च को बेंगलुरु में किया जाएगा।
इन फिल्मों से बनाई अलग पहचान
थक्काली श्रीनिवासन ने अपने फिल्मी करियर में कई उल्लेखनीय फिल्मों का निर्माण किया। बतौर निर्माता उन्होंने साउथ सिनेमा को कई यादगार प्रोजेक्ट दिए। उनकी चर्चित फिल्मों में इवरहाल वरुणगला थुंगल, मनसुकुल माथप्पु, नालया मनिथन, जेनमा नटचथिरम, अथिसया मनिथन और गवाह जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अभिनेता के तौर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। वह सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म सूरा सम्हारम में विलेन की भूमिका निभा चुके थे, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
समाजसेवा में भी दिया योगदान
फिल्मी दुनिया के अलावा थक्काली श्रीनिवासन समाजसेवा से भी जुड़े रहे। अपने जीवन के आखिरी वर्षों में उन्होंने एक आश्रम चलाया, जहां वे अपने गोद लिए हुए बच्चों के साथ रहते थे और उनकी देखभाल करते थे। उनकी इस पहल की समाज में काफी सराहना होती थी।
ये भी पढ़ें- आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, क्यूट लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
बताया जा रहा है कि वह कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार मंगलवार को उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं।
