- Hindi News »
- Entertainment »
- Tauba Tera Jalwa Ameesha Patel Starrer Is Filled With Love Romance And Drama
रोमांस और ड्रामा से भरी है अमीषा पटेल स्टारर ‘तौबा तेरा जलवा’
बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में अलग प्रकार की कहानियों को प्रस्तुत करने की हिम्मत दिखाई जा रही है और दर्शक भी अब नयापन लिए हुए कथानक को ही पसंद करते हैं. इस सप्ताह 5 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ें.
- Written By: नवभारत डेस्क

तौबा तेरा जलवा (Photo Credits: Instagram)
फिल्म: तौबा तेरा जलवा
कास्ट: अमीषा पटेल, जतिन खुराना, एंजेला क्रिस्लिनज़की, राजेश शर्मा
डायरेक्टर: आकाशादित्य लामा
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय खन्ना की सफलता पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेहनत अब जाकर दिखी है
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- सीधे-सादे और बिना घमंड…
जया बच्चन विवाद पर आया आशुतोष राणा का रिएक्शन, बोले- सभी समान, सम्मान भी समान होना चाहिए
जया बच्चन के पैपराजी बयान पर अमीषा पटेल का आया रिएक्शन, बोलीं- मैं मीडिया से प्यार करती हूं
प्रोड्यूसर: मदन लाल खुराना और नरेश बंसल
रेटिंग: 3 स्टार्स
कहानी: इस फिल्म की स्टोरी रोमी त्यागी (जतिन खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्तरप्रदेश का रियल एस्टेट का बड़ा कारोबारी है लेकिन बहुत मस्तमौला किस्म का युवा है. इसकी पत्नी रिंकू (एंजेला क्रिस्लिनज़की) बड़ी मासूम और भोली भाली है साथ ही वह टीवी सीरियल की दुनिया में खोई रहती है. कहानी में मोड़ उस वक्त आता है जब इन दोनों की ज़िंदगी में लैला (अमीषा पटेल) की एंट्री होती है. लैला के आने से रोमी और रिंकू के जीवन में सब कुछ तेज़ी से बदलता है. दबंग बिजनसमैन रोमी त्यागी की दुनिया में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं. फिल्म लगातार चौंकाने वाली घटनाओं से दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करती रहती है.
अभिनय: फिल्म में अभिनय की बात करें तो पश्चिमी यूपी के बिजनेसमैन रोमी त्यागी के किरदार में जतिन खुराना ने प्रभावित किया है. क्या गजब एक्टिंग की है, और एकदम अपने बिंदास रोल के अनुसार खुद को ढाल लिया है. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और अदाकारी दिल जीतने वाली है. अमीषा पटेल के साथ वाले तमाम दृश्यों में भी जतिन खुराना छाए रहे हैं. ऐसा लगता है कि रोमी के चरित्र के रोम रोम में वह उतर गए हैं और एक अवार्ड विनिंग परफॉर्मेंस पेश की है. लैला के किरदार में अमीषा पटेल ने भी अपनी छाप छोड़ी है और इस रोल की बेबाकी को बखूबी पर्दे पर उतारा है. रिंकू के रोल में एंजेला क्रिस्लिनज़की कमाल की खूबसूरत, नाजुक और मासूम नज़र आई हैं. उनकी अभिनय क्षमता अद्भुत है और उन्होंने अपने हुस्न और अदा का भरपूर जलवा दिखाया है.
फाइनल टेक: फिल्म तौबा तेरा जलवा में भावनाओं का जो उतार चढ़ाव है, कसी हुई पटकथा है, वो दर्शकों को बांधे रखती है. फ़िल्म में यूपी की लोकेशन को खूबसूरती से एक्सप्लोर किया गया है. निर्देशक आकाशादित्य लामा का सटीक निर्देशन फिल्म को देखने लायक बनाता है. विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने अच्छा संगीत दिया है. फिल्म के संवाद कहानी और किरदारों के अनुसार लिखे गए हैं. एक सीन में लैला कहती है “एक से ज्यादा पार्टनर्स की तरफ आकर्षित होना इंसान की फ़ितरत में है. रोजमर्रा की कहानियों से हटकर बना यह सिनेमा दर्शकों को पसन्द आएगा. फिल्म की कहानी जब परत दर परत खुलती है तो ऑडिएंस के लिए हैरत और सस्पेंस क्लाइमेक्स तक बरकरार रहता है.
Tauba tera jalwa ameesha patel starrer is filled with love romance and drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट
Feb 17, 2026 | 11:40 AMसमंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
Feb 17, 2026 | 11:37 AMलाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Feb 17, 2026 | 11:35 AMदिल्ली AI समिट में सुरक्षा की खुली पोल: PM मोदी के आने से पहले स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस
Feb 17, 2026 | 11:29 AMPM Kisan Nidhi: जानें कब आएगी 22वीं किस्त और कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस
Feb 17, 2026 | 11:28 AM25% आरटीई सीट में बड़ा बदलाव, नियम तोड़े तो मान्यता रद्द; 2027 से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन
Feb 17, 2026 | 11:25 AMसूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान
Feb 17, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














