‘दृश्यम’ को भी टक्कर देती है ये साउथ थ्रिलर, आखिरी सीन तक नहीं समझ पाएंगे कातिल का राज, जानें कहा हैं उपलब्ध
Tatsama Tadbhava thriller Film: अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘तत्सम तद्भव’ जरूर देखें। यह फिल्म अपने जबरदस्त ट्विस्ट और क्लाइमैक्स से आपको आखिरी तक बांधे रखेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तत्सम तद्भव फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tatsama Tadbhava Available On OTT Platform: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देती हैं। खासतौर पर सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर के शौकीनों के लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी दमदार फिल्म की तलाश में हैं, तो तत्सम तद्भव आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है।
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा खतरनाक सस्पेंस?
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका थ्रिल और अप्रत्याशित ट्विस्ट हैं। कई दर्शक इसकी तुलना ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों से करते हैं, लेकिन ‘तत्सम तद्भव’ में सस्पेंस का स्तर और भी ज्यादा गहरा और चौंकाने वाला है। फिल्म की कहानी इस तरह बुनी गई है कि आखिरी मिनट तक यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि असली कातिल कौन है।
2023 में कन्नड़ भाषा में हुई थी रिलीज
‘तत्सम तद्भव’ साल 2023 में कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी और उस समय इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। यह उस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल रही। करीब 2 घंटे 2 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिला था। इसमें मेघना राज और प्रज्वल देवराज जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
Satluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
बंद बक्से का रहस्य बढ़ाता है रोमांच
फिल्म की कहानी एक मिसिंग केस से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब एक बंद बक्सा सामने आता है और उसमें से लाश मिलने का खुलासा होता है। इसके बाद फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देते। क्लाइमैक्स में जब कातिल का सच सामने आता है, तो वह पल पूरी तरह चौंका देने वाला होता है।
ये भी पढ़ें- 1000 करोड़ क्लब में चमके रणवीर सिंह, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी
कहां देखें ये फिल्म?
अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमजेन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसके अलावा, इसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। फिल्म को IMDb पर 7.5 की अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और क्वालिटी को दर्शाती है।
अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो दिमाग को घुमा दें और अंत तक सस्पेंस बनाए रखें, तो ‘तत्सम तद्भव’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इसकी कहानी, अभिनय और ट्विस्ट इसे एक परफेक्ट थ्रिलर बनाते हैं।
