‘चाहे तुम कितनी भी बड़ी बन जाओ…’, प्रियंका चोपड़ा को लेकर इस डायरेक्टर का दिल छू लेने वाला किस्सा
तरुण मनसुखानी ने प्रियंका को लेकर कुछ खास बातें शेयर की हैं। तरुण ने बताया कि एक बार उन्होंने प्रियंका को कार में बैठाया, एक सीडी चलाई और कहा चाहे तुम कितनी भी बड़ी क्यों न बन जाओ, लोग तुम्हें इसी गाने से याद करेंगे।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर उनकी सफलता को लेकर फिल्म ‘दोस्ताना’ और ‘हाउसफुल 5’ के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने हाल ही में एक इमोशनल और दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसने प्रियंका की चमकदार जर्नी को एक अलग ही रोशनी में पेश किया।
मीडिया के एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में तरुण ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही यह अहसास था कि प्रियंका सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आइकन बनने जा रही हैं। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार मैंने प्रियंका को कार में बैठाया और ‘देसी गर्ल’ गाना प्ले करते हुए कहा कि चाहे तुम कितनी भी बड़ी क्यों न बन जाओ, लोग तुम्हें इसी गाने से याद करेंगे। यह लम्हा न सिर्फ भावुक था, बल्कि प्रियंका के भविष्य की ओर इशारा भी कर रहा था।
तरुण ने प्रियंका के साथ अपनी दोस्ती को भी बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती कभी प्रोफेशनल ज़रूरत पर आधारित नहीं रही। हम एक-दूसरे को सिर्फ काम के लिए नहीं, इंसान के तौर पर पसंद करते हैं। उनका मानना है कि जब रिश्ते सच्चे हों, तो दूरियां मायने नहीं रखतीं। वह कहते हैं कि भले ही वे रोज बात न करें, लेकिन जब भी ज़रूरत हो, प्रियंका से बिना हिचक बात की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका ने जो हासिल किया है, वह हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। वह न सिर्फ बॉलीवुड का गर्व हैं, बल्कि एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिस पर पूरा देश फख्र कर सकता है। प्रियंका चोपड़ा की जर्नी ‘मिस वर्ल्ड’ से लेकर ‘क्वांटिको’, ‘बेवॉच’ और ‘लव अगेन’ तक रही है, जिसमें उन्होंने दुनिया को दिखाया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी सपना असंभव नहीं।
