Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तारा सुतारिया ने इन्फ्लुएंसर्स पर लगाया बदनाम करने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया सबूत

Tara Sutaria ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनकी इमेज खराब करने के लिए इन्फ्लुएंसर्स को 6,000 रुपये दिए गए थे। उन्होंने इस पेड नेगेटिव पीआर के सबूत शेयर करते हुए इसे 'घिनौना' बताया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 31, 2025 | 03:04 PM

Tara Sutaria On Negative PR (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tara Sutaria On Negative PR: ‘इमेज खराब करने के लिए 6 हजार रुपये दिए गए’, तारा सुतारिया ने नेगेटिव पीआर चलाने वालों का किया पर्दाफाश, पेश किए सबूत एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर एक विस्फोटक खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी इमेज, करियर और बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते को खराब करने के लिए पेड नेगेटिव पीआर कैंपेन चलाया गया। तारा ने सबूत के तौर पर उस इन्फ्लुएंसर की पोस्ट को रीशेयर किया, जिसने दावा किया है कि उसे नकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए पैसे दिए गए थे।

इन्फ्लुएंसर्स को मिले 6-6 हजार रुपये

तारा सुतारिया हाल ही में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और वीर पहाड़िया को लेकर कई नकारात्मक खबरें और मीम्स वायरल हुए थे। इन सब पर जवाब देते हुए तारा ने एक इन्फ्लुएंसर की पोस्ट को साझा किया, जिसमें खुलासा हुआ कि यह सब पैसे लेकर किया गया पीआर था।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस

इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि उसे तारा के खिलाफ नकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए 6,000 रुपये दिए गए थे। क्लिप में इन्फ्लुएंसर ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि आपको एक घंटे में पेमेंट मिल जाएगा, आपको बस उन 8 प्वॉइंट पर कंटेंट डालना है, जो हमने शेयर किए हैं।”

ये भी पढ़ें- एआर रहमान, सोनू निगम, हरिहरन और शान एक साथ लगाएंगे ‘हाजरी’, मुंबई में होगा संगीत का महासंगम

तारा ने लगाई लताड़: ‘शर्मनाक और घिनौना’

तारा सुतारिया ने उस लिस्ट को भी शेयर किया, जिसमें क्रिएटर्स को तारा को निशाना बनाते हुए कैप्शन और कमेंट्स दिए गए थे। इस लिस्ट में लिखा था: ‘पैसे के पीछे भागने वाली’, ‘वो वीर के साथ सिर्फ उसके पैसों के लिए है’, ‘हर लड़के का बुरा सपना…।’

तारा ने इस घिनौने कैंपेन पर अपनी नाराजगी जाहिर की:

“क्या ये सब मेरी इमेज खराब करने, मेरे करियर और रिश्ते को बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है? शर्मनाक और घिनौना। साफ है कि खुश लोगों को देखकर दुखी लोगों को तकलीफ होती है। मैं सच को साझा करना बंद नहीं करूंगी। खुद देख लीजिए।”

बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने किया सपोर्ट

तारा के इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उन्हें सपोर्ट किया। वीर ने कमेंट किया, “हमेशा तुम्हारे साथ हूं।” इसके अलावा, एपी ढिल्लों, उर्फी जावेद और अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने भी इस पेड पीआर कैंपेन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Tara sutaria exposed paid pr defamation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 02:51 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.