YRKKH में फिर आएगा जनरेशन लीप, क्या शो से कटेगा अक्षरा-अरमान का पत्ता, TRP के लिए मेकर्स का बड़ा प्लान!

YRKKH Upcoming Twist: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में टीआरपी कम होने पर मेकर्स बड़ा जनरेशन लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब अभिरा और अरमान का पत्ता कट जाएगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Generation Leap Twist
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Generation Leap Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाबी हालिस की है। लेकिन अब शो को टीआरपी संकट का सामना कर पड़ रहा है। लंबे समय तक शो नंबर 1 रहा, लेकिन अब यह टॉप 5 से बाहर चला गया है और रेटिंग में नौवें स्थान पर है। ऐसे में मेकर्स ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने का मन बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स जनरेशन लीप के सहारे कहानी में नया मोड़ लाने वाले हैं। जिसके बाद से शो में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

पहला लीप के बाद शो को मिली थी असफलता

दरअसल, हाल ही में शो में आठ साल का लीप आया था, जिसमें अभिरा और अरमान अलग दिख रहे थे। विद्या की चालबाजी के कारण दोनों अलग हुए और इस दौरान कई ड्रामैटिक घटनाएं और महाएपिसोड हुए। लेकिन यह ट्रिक दर्शकों पर असर नहीं कर सकी और रेटिंग में कोई सुधार नहीं हुआ।

अब आने वाला है जनरेशन लीप

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार जनरेशन लीप सीधे पांचवीं जनरेशन पर होगा। इसका मतलब है कि वर्तमान कहानी के केंद्र में मौजूद पात्रों की पीढ़ी बढ़ेगी और नए किरदार कहानी में प्रवेश करेंगे। इस लीप से टीवी सीरियल को नया जीवन देने और टीआरपी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

अरमान और अभिरा का क्या कटेगा पत्ता?

लीप के बाद यह सवाल उठता है कि अरमान और अभिरा का पत्ता कटेगा या उन्हें कहानी में रखा जाएगा। अफवाह है कि कहानी अब उनकी बेटी मायरा पर केंद्रित होगी, जबकि मुक्ति को सेकंड लीड के तौर पर दिखाया जा सकता है। मेकर्स इस बार नया फोकस लाकर दर्शकों की रुचि बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन अभिरा और अरमान के किरदारों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा या थोड़ी उपस्थिति के साथ रखा जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है।

टीआरपी बढ़ाने की कोशिशें जारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जनरेशन लीप को लेकर मेकर्स की यह रणनीति शो में नया ड्रामा और नए किरदार पेश करने की होगी। दर्शक उत्साहित हैं कि कहानी में कौन से ट्विस्ट आएंगे और पुराने पसंदीदा किरदारों का क्या होगा। यह कदम शो की रेटिंग और दर्शकों के जुड़ाव को बढ़ाने की दिशा में लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com