IND vs ENG 4th Test Highlights: इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, भारत को मिला 2 विकेट

Ind vs Eng 4th Test Match Day 2 Highlights: दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इंग्लैंड ने केवल 2 विकेट गंवाकर 225 रन बनाए हैं।
ind vs eng

India vs England Highlights, 4th Test Day 2: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने क्रमश: 94 और 84 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम सिर्फ 133 रन पीछे है।

ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय से पूर्व पहली पारी में 358 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

Ind vs Eng Live Score Update: इंग्लैंड ने बनाए 225 रन

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 225 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑली पोप नाबाद 20 और जो रूट नाबाद 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए एक विकेट रविंद्र जडेजा और एक विकेट अंशुल कंबोज ने लिया।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कल का दिन इस मैच की दिशा तय करता है या नहीं, क्योंकि अब हर सत्र निर्णायक साबित हो सकता है।

Ind vs Eng Live Score Update: दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड की टीम दूसरी दिन के मजबूत स्थिति में दिख रही है। इंग्लैंड ने 46 ओवर में 225 रन बनाए। जो रूट और ऑली पोप नाबाद रहे। जो रूट ने 11 रन और पोप 20 रन पर नाबाद रहे। यह सेशन भी इंग्लैंड के नाम रहा।

Ind vs Eng Live Score Update: अंशुल कंबोज ने डकेट को आउट करके लिया पहला विकेट

अंशुल कंबोज ने बेन डकेट को आउट करके अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट लिया। बेन डकेट 94 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को दूसरा झटका 197 के स्कोर पर लगा है। डकेट एपने शतक से 6 रन से चूक गए।

Ind vs Eng Live Score Update: जडेजा ने जैक क्रॉली को किया चलता

रविंद्र जडेजा ने जैक क्रॉली को आउट करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। 166 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। जैक क्रॉली 84 रन बनाकर आउट हो गए।

Ind vs Eng Live Score Update: इंग्लैंड का स्कोर 150 पार

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्रॉली 75 और बेन डकेट 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 150 रनों का आंकड़ा 29वें ओवर में पार किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को एक मौका भी नहीं दे रहे हैं। यह मुकाबला धीरे-धीरे इंग्लैंड की तरफ जाते दिख रहा है।

Ind vs Eng Live Score Update: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर दिया। 20 ओवर के अंदर ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारी खेली। वो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं और जैक क्रॉली 47 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 102 रन है।

Ind vs Eng Live Score Update: दूसरा सेशन रहा इंग्लैंड के नाम

दूसरे दिन का दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने इस सेशन में भारत के 4 विकेट लिए और बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। इंग्लैंड ने चायकाल तक 14 ओवर में 77 रन बनाए। इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। इंग्लैंड के लिए डकेट ने 43 और जैक क्रॉली 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ind vs Eng Live Score Update: इंग्लैंड ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया

इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। लगातार बल्ले से रन निकलते रहे। 11वें ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 50 रन पूरे कर लिए। भारत के गेंदबाज आज लय में नहीं दिख रहे है। इसका फायदा इंग्लैंड के ओपनर अच्छी तरह से उठा रहे हैं।

Ind vs Eng Live Score Update: इंग्लैंड की तेज शुरुआत

इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद 24 रन बना लिए हैं। इस दौरान डकेट ने 24 रन बनाए। जैक क्रॉली ने अभी तक खाता नहीं खोला है।

Ind vs Eng Live Score Update: 358 रनों पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम

मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने 358 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाया। साई सुदर्शन ने 61, यशस्वी जायसवाल ने 58 और ऋषभ पंत ने 54 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 46, शार्दुल ठाकुर ने 41, वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए।

Ind vs Eng Live Score Update: भारत को लगा 9वां झटका

भारतीय टीम को 9वां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 54 रन बनाकर 349 के स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान पंत ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आर्चर ने पंत को बोल्ड किया।

Ind vs Eng Live Score Update: ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक

ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर में 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान पंत ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Ind vs Eng Live Score Update: अंशुल कंबोज को आउट करके बेन स्टोक्स ने चटकाए पांच विकेट

बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में अंशुल कंबोज को आउट करते ही अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। स्टोक्स ने 8 साल बाद अपना पांच विकेट हॉल लिया है। बेन स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारतीय टीम ने 337 के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दी।

Ind vs Eng Live Score Update: वाशिंगटन सुंदर हुए आउट

वाशिंगटन सुंदर 27 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का 7वां विकेट 337 के स्कोर पर गिरा। स्टोक्स ने सुंदर को आउट किया। छोटी गेंद पर सुंदर ने पुल करने का प्रयास किया और बाउंड्री लाइन पर कैच दे बैठे।

Ind vs Eng Live Score Update: दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने गंवाए 2 विकेट

दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाए। इस सेशन में सबसे पहले रविंद्र जडेजा आउट हुए। उसके बाद शार्दुल ठाकुर आउट हो गए। वहीं चोटिल पंत बल्लेबाजी करने आए हैं। वह सुंदर का साथ दे रहे हैं। लंच तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। इस सेशन में भारतीय टीम ने 57 रन बनाए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 22 ओवर गेंदबाजी की। आज स्टोक्स ने एक और आर्चर ने एक विकेट लिया।

Ind vs Eng Live Score Update: भारत को लगा छठा झटका

भारतीय टीम को शार्दुल ठाकुर के रूप में छठा झटका लगा है। भारतीय टीम को 314 रनों के स्कोर पर यह झटका लगा। 41 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर आउट हो गए। स्टोक्स ने उनका विकेट लिया।

Ind vs Eng Live Score Update: बीसीसीआई ने पंत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई ने पंत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोट के बावजूद ऋषभ पंत टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Ind vs Eng Live Score Update: भारत 300 के पार

दूसरे दिन की सुबह जडेजा जल्दी आउट हो गए। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने एक छोर संभाले रखा। भारतीय टीम ने 95वें ओवर में 300 का आंकड़ा पार किया। शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Ind vs Eng Live Score Update: भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दूसरे दिन की सुबह स्कोर में 2 रन जोड़ते ही भारत को झटका लगा। भारतीय टीम ने 266 पर पांचवां विकेट गंवाया। जोफ्रा आर्चर की बाहर निकलती हुई गेंद पर जडेजा का किनारा लगा और हैरी ब्रूक ने शानदार कैच पकड़ा। यहां से कम से कम भारत को 100 रन बनाने होंगे।

Ind vs Eng Live Score Update: जल्द शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

दूसरे दिन का खेल 3.30 बजे से शुरू होगा। हालांकि खेल शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए मुसीबतें बढ़ गई है। ऋषभ पंत अब बल्लेबाजी नहीं कर सकेंगे। अब भारतीय टीम 10 बल्लेबाजों के साथ ही खेलेगा। वहीं उम्मीद है कि पंत की जगह विकेटकीपिंग ध्रुव जुरेल करेंगे।

Ind vs Eng Live Score Update: पंत नहीं करेंगे बल्लेबाजी

पहले दिन पैर में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब खबरें आ रही है कि पंत 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। वो पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान 37 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। पंत के बाहर होने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

Rishabh Pant leaves the field on a medical cart after hurting his foot, England vs India, 4th Test, 1st day, Manchester, July 23, 2025

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com