-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Told An Inspirational Story Through Film Tanvi The Great
अनुपम खेर ने तन्वी द ग्रेट के जरिए बताया इंस्पिरेशनल स्टोरी, बोले- मैं सोच…
- Written By: सोनाली झा
अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक भावना बन चुकी है। हाल ही में दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग में सीएम रेखा गुप्ता और शेखर कपूर समेत कई हस्तियों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दी।

अनुपम खेर ने तन्वी द ग्रेट के जरिए बताया इंस्पिरेशनल स्टोरी
मुंबई: अनुपम खेर की अगली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना, एक आंदोलन बन गई है। खासकर उन बच्चों और परिवारों के लिए, जिनकी आवाज अक्सर समाज की भीड़ में दब जाती है। हाल ही में दिल्ली में हुए एक खास प्रीमियर शो में, न सिर्फ दर्शकों ने फिल्म को भावुक होकर देखा, बल्कि सीएम रेखा गुप्ता, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, फिल्मकार शेखर कपूर, और कई नामचीन हस्तियों ने फिल्म को खड़े होकर सलामी दी।
खुद अनुपम खेर ने इस मौके पर बेहद भावुक होते हुए कहा कि मैं सोच रहा था कि कौन-सी ऐसी कहानी सुनाऊं, जो लोगों को भीतर से बदल दे। और तब मुझे एहसास हुआ कि एक ऑटिस्टिक बच्ची तन्वी, ही हमें सिखा सकती है कि इंसानियत क्या होती है। अच्छाई क्या होती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि पर्दे उठे और दिल भी उठे, जब लोग ‘तन्वी द ग्रेट’ का जादू देखने आए। दिल्ली भावुक हो गई, चुपचाप खड़ी हो गई।
इस स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस फिल्म का हर पल इतना भावनात्मक था कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। देश के हर बच्चे को यह फिल्म देखनी चाहिए। हम दिल्ली सरकार की ओर से इस फिल्म को स्कूलों में दिखाने का प्रयास करेंगे। फिल्म की खास बात यह है कि यह सिर्फ ऑटिज्म पर नहीं, बल्कि सम्मान, हिम्मत और समाज में समावेशिता की बात करती है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
यह फिल्म बताती है कि हर बच्चा भले ही वह विशेष जरूरतों वाला हो, प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। अनुपम खेर और गेम ऑफ थ्रोन्स फेम इयान ग्लेन की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, अरविंद स्वामी, शुभांगी दत्त, पल्लवी जोशी और करण टैकर जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- हिंदी-मराठी विवाद पर आशुतोष राणा का तंज, बोले- भाषा संवाद का विषय है…
अनुपम खेर ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर सिंगर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया, लेकिन फिल्म को रिलीज करने के दिलजीत के फैसले को लेकर जमकर बवाल हुआ और उन्हें बैन करने की भी डिमांड होने लगी। अब इस पूरे मुद्दे पर अनुपम खेर ने खुलकर बात की।
ये भी पढ़ें- बालों में नया रंग, अदाओं में नई चमक, विद्या बालन का नया ग्लैम लुक वायरल
Anupam kher told an inspirational story through film tanvi the great
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














