Tanu Weds Manu 3 Official: नए चैप्टर के साथ लौटेगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी, 11 साल बाद दिखेगी तनु और मनु की जोड़ी
Tanu Weds Manu 3 New Movie: ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी तनु वेड्स मनु 3 का ऑफिशियली ऐलान हो गया है, जिसमें कंगना रनौत ट्रिपल रोल निभाएंगी और इस बार डायरेक्शन की कमान मिताक्षरा कुमार संभालेंगी।
- Written By: यति सिंह
कंगना रनौत और आर माधवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tanu Weds Manu 3 Official Announcement: मूवी लवर के लिए एक ऐसी बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों की एनर्जी को 7वें आसमान पर पहुंचा दिया है। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जिस फिल्म के अगले भाग का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था, आखिरकार उस पर से सस्पेंस का पर्दा उठा दिया गया है।
हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइजी में से एक ‘तनु वेड्स मनु’ की 3 फिल्म को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इरोज यूनिवर्स के इस बड़े ऐलान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, क्योंकि ‘तनु वेड्स मनु’ 3 की इस बार कहानी और बड़े पर्दे के पीछे की टीम में कई हैरान करने वाले चेंजिज किए गए हैं।
11 साल का लंबा इंतजार अब होगा खत्म
‘तनु वेड्स मनु’ मशहूर फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट ने साल 2015 में सिनेमा घरों में कमाई के सारे रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया था। अब पूरे 11 साल के लंबे अंतराल के बाद मेकर्स दर्शकों के लिए इसका अगला अध्याय लेकर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे बोले ‘छी-छी’! पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों की मदद को जारी किया ईमेल
KSBKBT 2 Spoiler: 18 साल बाद हुई तुलसी के सामने आयी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, क्या फिर से टूट जाएगा विरानी परिवार
NEET Student Protest की GenZ लड़कियों पर भड़की कंगना, बोली- माता-पिता के पैसों पर बिताती है जिंदगी
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच मचा घमासान, निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा विवाद
इरोज इनोवेशन कंपनी ने अपने नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के जरिए क्लासिक सिनेमा को वापस लाने की रणनीति तैयार की है। इसी बड़े प्लान के तहत इस मच अवेटेड फिल्म की वापसी का रास्ता साफ हुआ है। इस बार फिल्म के टाइटल को भी नया रूप दिया गया है, और इसे तनु वेड्स मनु द नेक्स्ट चैप्टर के नाम से पर्दे पर उतारा जाएगा।
आनंद एल राय की जगह इस महिला डायरेक्टर को कमान
फिल्म तनु वेड्स मनु के 3 भाग से जुड़ी सबसे बड़ी और चौंकाने वाली अपडेट इसके डायरेक्शन को लेकर सामने आई है। इस फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों ब्लॉकबस्टर पार्ट्स का सफल डायरेक्शन दिग्गज डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया था, जिन्होंने किरदारों को घर-घर में पॉपुलर बनाया।
लेकिन इस बार डायरेक्शन की जिम्मेदारी हीरामंडी और द एम्पायर जैसी भव्य और ऐतिहासिक वेब सीरीज के लिए अपनी खास पहचान बना चुकीं मशहूर निर्देशिका मिताक्षरा कुमार को सौंपी गई है। इस नए प्रोजेक्ट को रुद्राक्ष सोमा ज्योति लिमिटेड के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।
कंगना रनौत का दिखेगा अनोखा अवतार
तनु वेड्स मनु की पहचान अभिनेत्री कंगना रनौत के बिना अधूरी है, जिन्होंने तनु और दत्तो के किरदारों में जान फूंक दी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा के साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि इस बार कंगना पर्दे पर डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल रोल में धमाल मचाती नजर आ सकती हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनकी यह तिहरी भूमिका दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का एक बिल्कुल नया डोज देगी।
यह भी पढ़ें: Bharat Bhagya Vidhata Review: कंगना रनौत की फिल्म ने फैंस को किया भावुक, बोले- 26/11 के दौर में लौट गए थे
इसी साल शुरू होगी पर्दे पर नई कहानी की शूटिंग
फिल्म कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट के ऐलान के बाद से ही फिल्म को बनाने को लेकर भी तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और इसी साल 2026 में इस फिल्म की शूटिंग को धरातल पर उतारने की पूरी योजना है।
कंगना रनौत की ये फिल्म पुरानी यादों, माइथोलॉजी और बेहतरीन सिनेमा के संगम के साथ आ रहा यह नया चैप्टर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास बहाने के लिए तैयार है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि मिताक्षरा कुमार के विजन और कंगना रनौत के नए रूप के साथ यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों की कसौटी पर कितनी खरी उतर पाती है।
