Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सैयारा’ में क्रेडिट न मिलने पर म्यूजिक कंपोजर ने जताई नाराजगी, कही ये बात

Saiyaara: 'सैयारा' रिलीज के बाद से थिएटर में बवाल मचा रही है। इसी बीच एक इंटरव्यू में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने सैयारा सॉन्ग में क्रेडिट ना मिलने पर नाराजगी जताई है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 27, 2025 | 01:15 PM

तनिष्क बागची (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tanishk Bagchi Music Composer: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के बाद से थिएटर में धमाल मचा रही है। फिल्म हर दिन एक नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

दरअसल, फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। हालांकि, इस फिल्म से अहान पांडे ने डेब्यू किया है। वहीं इसके गाने भी सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं।

सैयारा के म्यूजिक कंपोजर ने जताई नाराजगी

लेकिन इस बीच फिल्म के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने सैयारा फिल्म को लेकर खुलकर बात की। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में तनिष्क ने बॉलीवुड में म्यूजिक डायरेक्टर्स को मिलने वाले कम श्रेय को लेकर नाराजगी जताई।

सम्बंधित ख़बरें

13 साल की उम्र में डेब्यू, न मिला वो मुकाम जिसके थे हकदार, फिर भी दिलों में जिंदा हैं विनोद मेहरा

नहीं पल्ले पड़ रहा एपस्टीन फाइल केस? तो देख डालिए पांच में से कोई एक शो, चंद मिनटों में समझ जाएंगे पूरी कहानी

मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

जब घर में होने लगा गड़बड़ घोटाला, तो आम्रपाली दुबे बनीं जासूस, ‘सीआईडी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज


तनिष्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं पिछले 15 सालों से इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने कई बड़ी फिल्मों के लिए हिट गाने दिए हैं, लेकिन मुझे उस मेहनत का क्रेडिट नहीं मिलता। जब कोई फिल्म हिट होती है, तो सारा फोकस एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर चला जाता है, जबकि म्यूजिक बैकबोन होता है उस फिल्म का।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं वो इंसान नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर चिल्लाकर कहूं कि ये गाना मैंने बनाया। मैं अपने काम में यकीन रखता हूं, लेकिन जब प्रमोशन की बात आती है, तो पोस्टर्स और बैनर्स पर हमारा नाम तक नहीं होता। यहां तक कि जब हम खुद फिल्म का प्रमोशन करते हैं, तब भी हमें नजरअंदाज कर दिया जाता है।”

ये भी पढ़ें-  ‘शर्म हया कुछ नहीं बचा…’ सना मकबूल का लेटेस्ट पोस्ट देख लोगों ने किया ट्रोल

कौन हैं तनिष्क बागची

आपको बता दें, तनिष्क बागची हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई म्यूजिक बनाए हैं। साथ ही उन्होंने साल 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के म्यूजिक बन्नो से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन हालिया रिलीज हुई फिल्म सैयारा के गाने से वो चर्चा में आ गए हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

Taniishk bagchi slams saiyaara credit issues in bollywood music

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 12:24 PM

Topics:  

  • Ahaan Panday
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.