- Hindi News »
- Entertainment »
- Modelling To Films Hindi Cinema Barbie Doll Katrina Kaif Rules Hearts
मॉडलिंग से फिल्मों तक, दिलों पर राज करती हिंदी सिनेमा की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में जन्मीं कैटरीना ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर शुरू किया और फिर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।
- Written By: सोनाली झा

कैटरीना कैफ (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा की सबसे चमकदार हस्तियों में शुमार हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था। वह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं और मां सुजैन एक ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता। माता-पिता के अलग हो जाने के बाद कैटरीना और उनके सात भाई-बहनों की परवरिश अकेले मां ने की। इस सफर में चुनौतियां भले रही हों, लेकिन कैटरीना ने कभी हार नहीं मानी।
कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा की सबसे चमकदार हस्तियों में शुमार हैं। कैटरीना ने अपनी मासूम मुस्कान और मेहनती जज़्बे के बल पर बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी ख्वाहिश हर नवोदित कलाकार करता है। फैंस उन्हें ‘बार्बी डॉल’ कहकर प्यार जताते हैं। लंदन में एक फैशन शो के दौरान कैजाद गुस्ताद ने उन्हें फिल्म ‘बूम’ में कास्ट किया। भले ही ये फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इंडस्ट्री ने उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस को नोटिस करना शुरू कर दिया। इसके बाद ‘मैंने प्यार क्यों किया’ और ‘नमस्ते लंदन’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।
कैटरीना की फिल्मी करियर
कैटरीना ने ‘एक था टाइगर’, ‘धूम 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘राजनीति’ और ‘जब तक है जान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। ‘शीला की जवानी’, ‘चिकनी चमेली’ और ‘कमली’ जैसे डांस नंबर्स से उन्होंने आइकॉनिक स्टेटस हासिल किया। उन्होंने एक्टिंग स्किल्स को भी लगातार निखारा। फिल्म ‘न्यूयॉर्क’, ‘जीरो’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें कई अवॉर्ड्स व नॉमिनेशन भी मिले।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
Celina Jaitly: सेलिना जेटली का छलका दर्द, बेटे शमशेर की कब्र को साफ करते हुए टूटी एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा बने नन्ही परी के पापा, कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म
कैटरीना की लाइफ
2019 में उन्होंने अपना ब्यूटी ब्रांड K-beauty लॉन्च किया और कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी बनीं। कैटरीना अपनी मां की संस्था ‘रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया’ से भी जुड़ी हैं, जो वंचित बच्चों के लिए काम करती है। कैटरीना ने साल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थानी के सवाई माधोपुर में अभिनेता विक्की कौशल के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस आज भी वी #Vickat के नाम से खूब प्यार करते हैं।
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव की मालिक की रफ्तार सुस्त, सुपरमैन से पिछड़ी फिल्म, जानें कलेक्शन
Modelling to films hindi cinema barbie doll katrina kaif rules hearts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला: गोंदिया के जंगल में दहशत, महिलाओं की हिम्मत से बची जान
May 10, 2026 | 07:09 AMसवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
May 10, 2026 | 07:08 AMस्याही कांड से गर्मायी महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO
May 10, 2026 | 07:03 AM10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा
May 10, 2026 | 06:45 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 मई LIVE: तमिलनाडु में आज 10 बजे विजय लेंगे CM पद की शपथ, राहुल गांधी होंगे शामिल
May 10, 2026 | 06:42 AMआज की ताजा खबर 10 मई LIVE: आज तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK प्रमुख विजय
May 10, 2026 | 06:41 AM10 मई 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों का ऐसा होगा भविष्य: सुंदर व्यक्तित्व और करियर में मिलेगी शानदार सफलता
May 10, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













