तमिल डायरेक्टर की यात्रा के दौरान मौत, विक्रम सुगुमारन का 48 की उम्र में निधन
तमिल के लोकप्रिय डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हुआ। जब उन्हें हार्ट अटैक आया तब वह बस में सफर कर रहे थे। साउथ सिनेमा शोक में डूब गया है।
- Written By: अनिल सिंह
विक्रम सुगुमारन का 48 की उम्र में निधन, बस में सफर के दौरान आया हार्ट अटैक
तमिल के लोकप्रिय डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का निधन हो गया है। विक्रम की मौत की वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्रम सुगुमारन की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। खबर के मुताबिक जब वह मदुरै से चेन्नई वापस लौट रहे थे, तब बस में यात्रा करने के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विक्रम सुगुमारन की उम्र 48 साल थी।
विक्रम सुगुमारन की मौत से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री सदमे में है। 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और उनके करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक प्रोड्यूसर को अपने नए स्क्रिप्ट की कहानी सुनाने मदुरै गए थे चेन्नई वापस लौटते समय वह बस में यात्रा कर रहे थे, इस दौरान उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसकी वजह से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया।
வாழ்க்கையின் அன்றாடங்களை நாம் இலகுவாக எடுத்துக் கொள்ள வேண்டும் என்பதே விக்ரம் சுகுமாறன் நமக்கு விட்டுச் செல்லும் செய்தி என நினைக்கிறேன். இறுக்கமான மனநிலை நம்மை எங்கும் இட்டுச் செல்லும் வாய்ப்பில்லை. “I think the message Vikram Sukumaran leaves us with is that we should take the… pic.twitter.com/4MKwtyE2qJ — Balu Manimaran (@pmn2067) June 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने लिया था बदला, भारत की नागरिकता की वजह से बिना अदनान सामी के उठा मां का जनाजा
विक्रम सुगुमारन के अचानक निधन की खबर से उनके प्रशंसक सदमे में हैं, उनके परिवार के प्रति लोग संवेदना जताते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। विक्रम के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 2013 में फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने माधा यनाइ कूटम फिल्म बनाई थी, जिसके जरिए उन्होंने ग्रामीण जीवन को बेहद सलीके से पेश किया था, लोगों ने उनकी पहली ही फिल्म को काफी पसंद किया, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह लगातार एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म बनाते रहे। विक्रम का जन्म तमिलनाडु के रामनाथपुरम में हुआ था। उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकी निर्देशक बालू महेंद्र से सीखी थी। वह कम उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए हैं, उनके प्रशंसक और करीबी शोक में डूबे हुए हैं।
