Good Bad Ugly BO Collection Day 7: तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने थिएटर में उड़ाया गर्दा, तोड़ा ‘सिंकदर’ का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
अजित कुमार कुमार की तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच 7वें दिन का कलेक्शन सामने आया गया है, तो आइए जानते हैं अबतक की टोटल कमाई...
- Written By: स्नेहा मौर्या
गुड बैड अग्ली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: अधिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुई है। तब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन फिल्म का क्रेज अब तक लोगों के सिर चढ़ बोला रहा है।
ऐसे में शानदार कलेक्शन के साथ ‘गुड बैड अग्ली’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है और एक हफ्ते में अजित कुमार की फिल्म ने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।
‘गुड बैड अग्ली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुड बैड अग्ली’ ने पहले दिन 29.25 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़, तीसरे दिन 19.75 करोड़ और चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपये नोट छापे थे। इसके साथ ही पांचवें दिन ‘गुड बैड अग्ली’ का कलेक्शन 15 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब फिल्म ने सातवें दिन खबर लिखे जाने तक 3.14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सलमान की ‘सिकंदर’ को फिल्म ने दिया टक्कर
इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 111.44 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, यह अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं है। इसमें काफी बड़ा बदलावा हो सकता है। खास बात ये है कि दमदार कारोबार के साथ अब ‘गुड बैड अग्ली’ ने कुछ दिन पहले ही पर्दे पर आई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को कड़ी टक्कर देते हुए आगे निकल गई है।
अगर सिकंदर की बात करें, तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 109.66 करोड़ रुपए कमाए हैं और इसके अलावा ‘गुड बैड अग्ली’ ने ‘हाउसफुल 3’ (110.2 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दिया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म के स्टारकास्ट
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो अधिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को माइथरी मूवीज के बैनर तले तैयार किया गया है। वहीं तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म में अजित कुमार, तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, राहुल देव, योगी बाबू, प्रिया प्रकाश वरियर, टीनू आनंद, जैकी श्रॉफ, सुनील वर्मा और सयाजी शिंदे जैसे सितारे नजर आए हैं।
