Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 साल में बनी पहली फिल्म हुई फ्लॉप, फिर अजय देवगन संग चमकी किस्मत, जानें एक्ट्रेस के अनसुने किस्से

Tabu Birthday Birthday Special: 90 के दशक की एक्ट्रेस तब्बू आज भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं और आज 54 साल की हो गई है। इस मौके पर चलिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से जानते हैं...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 04, 2025 | 07:42 AM

तब्बू (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tabu Career And Love Story: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और नैचुरल एक्टिंग से बॉलीवुड पर राज करने वाली तब्बू आज भी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में जन्मी तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उन्होंने बचपन से ही कैमरे के सामने रहना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने देवानंद की फिल्म ‘हम नौजवान’ में काम किया था।

इन सबके बीच एक्ट्रेस आज यानी 4 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए हम आपको उनका फिल्मी करियर और अजय देवगन संग उनके कुछ किस्से बताते हैं…

सम्बंधित ख़बरें

बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ का असर, ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर भारी पड़ी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ी

विक्रांत मैसी ने फिल्मों से ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने रिटायरमेंट नहीं लिया था, बर्नआउट था वजह

Ghooskhor Pandat Controversy: ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर FWICE सख्त, भड़काऊ टाइटल्स को लेकर इंडस्ट्री को चेतावनी

Mardaani 3 Collection: कड़ी टक्कर के बीच मर्दानी 3 का संघर्ष जारी, 30 करोड़ से बस एक कदम दूर, जानें कलेक्शन

तब्बू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप शुरू किया था करियर

दरअसल, तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस 1994 में फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ से की। हालांकि, उन्हें पहचान अजय देवगन के साथ आई फिल्म ‘विजयपथ’ से मिली। इस फिल्म ने तब्बू को स्टार बना दिया और अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

दिलचस्प बात यह है कि तब्बू को शुरुआत में बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘प्रेम’ से डेब्यू करना था, लेकिन इसे बनने में पूरे आठ साल लग गए। फिल्म रिलीज हुई तो फ्लॉप साबित हुई, लेकिन तब्बू का करियर वहीं से रफ्तार पकड़ चुका था। ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘चित्रा’, ‘चाची 420’, ‘मकबूल’, ‘चांदनी बार’, ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

इन भाषाओं में भी दिखा चुकी हैं दम

तब्बू न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह कई भाषाओं की जानकार हैं, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उन्हें उर्दू, तेलुगु, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में फिर मचा हंगामा, मालती ने अमल मलिक की खोली पोल, कहा- 2 मिनट में…

वहीं, अजय देवगन और तब्बू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ऑफस्क्रीन रिश्ते की भी खूब चर्चा रही। एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुद मजाक में कहा था कि अजय देवगन की वजह से ही वह अब तक सिंगल हैं, क्योंकि वह उनके हर क्रश को भगा देते थे। आज तब्बू न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि एक लीजेंड बन चुकी हैं, बल्कि अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। साथ ही उनके फैंस अक्सर उनकी फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Tabu birthday special know career love story ajay devgn

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Entertainment News
  • Tabu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.