Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन दे दी नए साल की शुभकामनाएं, फैंस बोले अभी…

सुष्मिता सेन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। फैंस यह कहने लगे कि नए साल में तो अभी काफी वक्त बचा है, लेकिन उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 19, 2024 | 06:07 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सुष्मिता सेन दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। बॉलीवुड में भी उनका सफर बेहतरीन रहा। 19 नवंबर 2024 को वह 49 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामना देते हुए नजर आई है। लोग इस समय 2025 के आगमन की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पहले से ही अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश कर दिया है।

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को बंगाली परिवार में हुआ। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में रहने वाले इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर शुबीर सेन के घर सुष्मिता सेन का जन्म हुआ था। साल 1994 में 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया और इसके बाद साल 1996 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली बार महेश भट्ट की फिल्म दस्तक में नजर आई थी।

ये भी पढ़ें- होली और ईद पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना का गाना मचाएगा धमाल, सिकंदर की ताजा अपडेट

साल 2010 में आई फिल्म ‘बुड्ढा मिल गया’ और ‘नो प्रॉब्लम’ के बाद सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन 2020 में उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और वह वेब सीरीज आर्या में नजर आई। इसके बाद ‘ताली’ फिल्म में भी उन्होंने जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इन्तजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को कांस में मिला सम्मान, भारत में नहीं मिल रहा ओटीटी प्लेटफॉर्म

जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से बातचीत करते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और सभी का आने वाला साल अच्छा हो यह शुभकामनाएं भी दी। कमेंट सेक्शन में एक फैन ने उनसे कहा कि नया साल आने में अभी वक्त है, लेकिन जिस तरह से जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया और नए साल की शुभकामना दी, फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

Sushmita sen wishes happy new years to fans on her birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 06:07 PM

Topics:  

  • Sushmita Sen

सम्बंधित ख़बरें

1

Sushmita Sen Birthday: तीन बार शादी के करीब आईं सुष्मिता सेन, फिर भी कभी नहीं बनीं दुल्हन

2

हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी सुष्मिता सेन, बोलीं- ‘बेटियों की सता रही थी चिंता’

3

26 साल बाद बीवी नंबर 1 की ताज हुई याद, भाईजान को देखते ही गले लगीं सुष्मिता सेन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.