होली और ईद पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना का गाना मचाएगा धमाल, सिकंदर की ताजा अपडेट

फिल्म सिकंदर के लिए सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के साथ दो धांसू गाने शूट कर लिए हैं। पहला गाना होली के बैकग्राउंड पर शूट किया गया है। तो वहीं दूसरा गाना ईद पर शूट किया गया। ये गाने मार्च 2025 में रिलीज हो सकते हैं।
Salman Khan and Rashmika Mandana Holi and Eid Song
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने होली और ईद के मौके के लिए गाना शूट कर लिया है। यह दो अलग-अलग गाने मार्च 2025 में रिलीज हो सकते हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बना रहे हैं, वहीं इसका निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

सलमान खान के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि सिकंदर में उन्हें होली और ईद का गाना देखने को मिलेगा और उससे भी बड़ी खुशखबरी की बात यह है कि यह गाना 2025 मार्च में रिलीज हो जाएगा। होली वाला गाना जबरदस्त डांस नंबर है। ईद वाला गाना कव्वाली के रूप में शूट किया गया है। मतलब दोनों गाने जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।

सलमान खान को यकीन है कि प्रीतम की बेस्ट कंपोजिशन में बने यह दोनों गाने जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। क्योंकि जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी तो सेट पर मौजूद हर शख्स झूमता गुनगुनाता नजर आ रहा था। आपको बता दें कि सिकंदर फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है।

खबर के मुताबिक फिल्म की आधी शूटिंग लगभग कंप्लीट हो गई है। जबकि आधी शूटिंग अभी बाकी है। जनवरी 2025 तक शूटिंग को पूरा किए जाने का प्लान बनाया गया है। हैदराबाद में चल रही शूटिंग में सलमान खान, रश्मिका, सत्यराज और शरमन जोशी हिस्सा ले रहे हैं। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कहा यह जा रहा है कि वह सत्यराज के बेटे के रोल में दिखाई देंगे। सिकंदर फिल्म 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com