-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hansal Mehta Share Post For All We Imagine As Light Not Getting Ott Platform In India
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को कांस में मिला सम्मान, भारत में नहीं मिल रहा ओटीटी प्लेटफॉर्म
- Written By: अनिल सिंह
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म ने कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता था, दुनिया में देश का नाम रोशन किया था, लेकिन फिल्म भारत में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तरस रही है। हंसल मेहता ने इस पर दुख जताया है।

मुंबई: फिल्म मेकर हंसल मेहता को लगता है कि भारत में इस समय जो वक्त चल रहा है वह इंडिपेंडेंस सिनेमा के लिए मुश्किलों का दौर है। पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने कांस फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता था, दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया था। लेकिन यही फिल्म भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पाने के लिए तरस रही है। इसी बात पर हंसल मेहता ने दुख जताया है।
सोशल मीडिया पर द न्यू यॉर्कर नाम के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की गई है। जिसमें लिखा है पायल कपाड़िया की नई ड्रामा ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ जो कांस फिल्म फेस्टिवल में अहम पुरस्कार विजेता थी। किसी भी फॉर्म स्टाइल या भाषा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है।
ये भी पढ़ें- होली और ईद पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना का गाना मचाएगा धमाल, सिकंदर की ताजा अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
And from what I hear a film that no OTT platform is buying. The harsh reality of making independent films in India. This is no country for the spectacular All We Imagine As Light. HOPE I’M PROVED WRONG. https://t.co/nCN8wVppVw — Hansal Mehta (@mehtahansal) November 18, 2024
द न्यू यॉर्कर की इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए हंसल मेहता ने अपना दुख जताया है। हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, और जो मैंने सुना कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं खरीद रहा। भारत में इंडिपेंडेंट फिल्म बनाने की कठोर सच्चाई। ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए कोई देश नहीं है। उम्मीद है कि मैं गलत साबित हो जाऊंगा।
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को खरीदने की इच्छा नहीं जताई है। ऐसे में हंसल मेहता की निराशा इस बात का इशारा कर रही है कि भारत में अभी भी इंडिपेंडेंस सिनेमा खतरे के साये में पनप रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म में से कोई एक प्लेटफार्म इस फिल्म के प्रति अपनी रुचि दिखाएगा और इसे खरीदने की इच्छा भी जताएगा।
Hansal mehta share post for all we imagine as light not getting ott platform in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM










