Ranveer Allahbadia: सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार, कहा- आपके दिमाग में गंदगी है…
Supreme Court ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादी टिप्पणी करने पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके दिमाग में गंदगी है, जो यूट्यूब शो पर उगल दी गई है।
- Written By: सोनाली झा
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार
India’s Got Latent Row: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में विवादी टिप्पणी करने पर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में यूट्यूबर पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाज के कुछ मूल्य होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके दिमाग में गंदगी है, जो यूट्यूब शो पर उगल दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किए हैं, ‘समाज के मूल्य क्या हैं? ये पैरामीटर क्या हैं, क्या आप जानते भी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के वकील से पूछा कि समाज के कुछ स्व-विकसित मूल्य हैं। आपको उनका सम्मान करने की जरूरत है। इस मामले के संदर्भ में कोर्ट ने रणवीर को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को भी समाज के मानदंडों के खिलाफ कुछ भी बोलने की छूट नहीं है। हालांकि कोर्ट ने रणवीर को गिरफ्तारी से राहत दे दी है और उन्हें निर्देश दिया है कि वे जांच में शामिल हों।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में परिवार और माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की थी।वे इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। रणवीर की इस विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के वकील से पूछा कि अश्लीलता और फूहड़ता के मापदंड क्या हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मृत बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी… ट्विशा केस में सुनवाई के दौरान बोले तुषार मेहता, CJI ने किसे दी नसीहत?
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर, तकनीकी अस्पष्टता से संकट; आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कोर्ट ने आगे कहा कि कोई व्यक्ति अगर सोचता है कि वह इतना लोकप्रिय है, सिर्फ इसलिए क्या वह किसी भी तरह के शब्द बोल सकता है? क्या वह पूरे समाज को हल्के में ले सकता है? क्या धरती पर कोई ऐसा है, जो इस भाषा को पसंद करेगा? रणवीर इलाहाबादिया के दिमाग में कुछ बहुत गंदा है, जो उगल दिया गया है। इस मामले पर रणवीर के वकील ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि यदि आप अपमानजनक भाषा का उपयोग करके सस्ता प्रचार प्राप्त कर सकते हैं, तो यह व्यक्ति धमकी देकर भी प्रचार प्राप्त कर रहा है।
