Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिनेश लाल यादव का आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन, जानें कैसे मिला एक्टर को निरहुआ नाम

सुपर स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर जनपद के टड़वा टप्पा सौरी गांव में हुआ था। कठिन संघर्ष के दौर से गुजरे निरहुआ की गूंज आज सड़क से संसद तक है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 02, 2025 | 06:00 AM

दिनेश लाल यादव का आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर जनपद के टड़वा टप्पा सौरी गांव में हुआ था। निरहुआ कभी शादी-विवाह में गाना गाया करते थे। कठिन संघर्ष के दौर से गुजरे निरहुआ की गूंज आज सड़क से संसद तक है। आज निरहुआ का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

दिनेश लाल यादव ने सबसे पहले गांव की शादियों में गाना बजाना शुरू किया था। कई बार तो किसी प्रोग्राम में पूरी रात गाने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिलते थे। निरहुआ ने खुद कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वह कई दिनों तक सिर पर हारमोनियम लेकर पैदल चलते थे। उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे।

निरहुआ का पहला एल्बम

संगीत की शुरुआती शिक्षा निरहुआ ने अपने चचेरे भाई विजय लाल यादव और प्यारेलाल यादव से ली। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भी बतौर गायक ही की। इनके गाने खूब हिट हुए तो इनके पास फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे। निरहुआ को पहली पहचान उनके ही एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ से मिली। एल्बम को टी सीरीज ने रिलीज किया और ये जबरदस्त हिट रहा। एल्बम इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि फैंस एक्टर को ‘निरहुआ’ कहने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

क्या Bhojpuri फिल्मों से डरते हैं बड़े सितारे? निरहुआ ने Manoj Bajpayee और Pankaj Tripathi को लेकर खोला राज

Dinesh Lal Yadav Bigg Boss: जब बिग बॉस के घर में निरहुआ ने जीत लिया सलमान खान का दिल, वजह जानकर होंगे हैरान

26 साल पहले की शादी, दो बेटों के पिता फिर भी अकेले रहते हैं निरहुआ, जानें दिनेश लाल यादव की कहानी

खेसारी को ड्राइवर रखना चाहते हैं मनोज तिवारी, कपिल शर्मा के शो में निरहुआ ने चुटकी लेकर साधा निशाना

रातों रात सुपरस्टार बने निरहुआ

सिगिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के बाद निरहुआ अभिनय की तरफ बढ़े। भोजपुरी फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से उन्होंने एक्टिंग के मैदान में कदम रखा। इसके बाद ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में लीड अभिनेता के रोल में दिखे। ये फिल्म इतनी चली कि वे रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। इसके बाद दिनेश लाल की ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ समेत कई फिल्में रिलीज हुईं। आज दिग्गज भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में होती है।

फिल्मों के लेकर राजनीति तक

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग के झंडे गाड़ने के बाद निरहुआ ने राजनीति की ओर रुख किया। निरहुआ सबसे पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली, इसके बाद में वह सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये। आज निरहुआ फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।

Superstar dinesh lal yadav childhood was spent in financial difficulties

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Dinesh Lal Yadav Nirahua

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.