‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
Bhojpuri Bawaal First Episode: जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के पहले ही एपिसोड में पावरस्टार पवन सिंह के बेबाक रवैये और अपशब्दों के इस्तेमाल ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
- Written By: यति सिंह
'भोजपुरी बवाल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhojpuri Bawaal Controversy: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे एक ही मंच पर साथ नजर आए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ ने पहले एपिसोड के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। इस शो में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह जैसी नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं। भले ही यह ‘बिग बॉस’ जैसी प्रतियोगिताओं से अलग प्रारूप का शो है, लेकिन इसमें मौजूद ड्रामा ने प्रशंसकों को बांधे रखा है।
‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में जहां बाकी कलाकार काफी संतुलित और मर्यादित अंदाज में बातचीत करते नजर आए, वहीं पवन सिंह का एक अलग ही रूप सामने आया। बातचीत के दौरान वे अपने भाई, टीम के साथियों और निजी सुरक्षा गार्ड्स के साथ बेधड़क अपशब्दों का प्रयोग करते कैमरे में कैद हुए। हालांकि निर्माताओं ने उनके इस लहजे को उनके रसूख और स्टारडम से जोड़कर पेश करने की कोशिश की है। इसके बावजूद पारिवारिक मनोरंजन की उम्मीद लगाए बैठे सामान्य दर्शकों के लिए स्क्रीन पर ऐसी भाषा का खुलेआम इस्तेमाल काफी चौंकाने वाला रहा।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जब स्टेज पर पड़ा था भारी पत्थर
‘भोजपुरी बवाल’ शो के दौरान पवन सिंह के अतीत से जुड़ी एक बेहद डरावनी घटना का जिक्र भी किया गया। एक पुराने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ से किसी अनजान व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंक दिया था। उस वक्त चोट लगने के बाद भी गायक ने मैदान छोड़ने के बजाय वहीं डटकर उस शख्स को सामने आने की ललकार दी थी। एपिसोड में खुलासा हुआ कि जब बाद में उसी शहर में दोबारा उनके शो का आयोजन तय हुआ, तो उनकी पूरी टीम अनहोनी के डर से बुरी तरह सहम गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
Jana Nayagan Collection Day 11: संडे पर गरजा विजय का जलवा, ‘जन नायकन’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Maniesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
Sunil Grover Birthday: रेडियो के सुदर्शन से डॉक्टर मशहूर गुलाटी तक, सुनील ग्रोवर की संघर्ष से सफलता की कहानी
तनावपूर्ण माहौल के बीच अचानक बंद करना पड़ा लाइव इवेंट
कहानी में नया मोड़ तब आया जब पवन सिंह उस फेमस कार्यक्रम में पहुंचे। वहां स्थिति इतनी बेकाबू और तनावपूर्ण हो गई कि उन्हें अपना शो बीच में ही छोड़कर वहां से निकलना पड़ा। इसी सस्पेंस और अनसुलझे सवालों के साथ पहले एपिसोड खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें: बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
आगे आने वाले प्रोमो से यह भी पता चलता है कि शुरुआत में उन्होंने इस रियलिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था। बाद में शो के मेकर्स ने उन्हें कैसे राजी किया, यह देखना वाकई दिलचस्प रहेगा।
