‘रामायण’ में हनुमान का रोल निभाएंगे सनी देओल, बोले- सुपरनैचुरल चीजों को पर्दे पर लाएंगे
Sunny Deol Upcoming film Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रोल को लेकर कहा कि यह चुनौतीपूर्ण और भव्य अनुभव होगा।
- Written By: सोनाली झा
‘रामायण’ में हनुमान का रोल निभाएंगे सनी देओल
Sunny Deol on Ramayana: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह हमेशा अपने करियर में चुनौतीपूर्ण किरदार की तैयारी में जुटे रहते हैं। इसलिए अब वह नितेश तिवारी के मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस रोल और फिल्म की भव्यता को लेकर खुलकर बातचीत की।
सनी देओल ने कहा कि वो जल्द ही ‘रामायण’ की शूटिंग करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ये दिलचस्प होगा, मजेदार होगा, शानदार होगा और खूबसूरत होगा। हालांकि, एक्टर ने अपनी तर्फ से माना है कि इस रोल के लिए वे थोड़े घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि घबराहट या डर होना स्वाभाविक है, लेकिन यही इसकी खूबसूरती है। इस चुनौती को स्वीकार करना और उस पर खरा उतरना ही असली मकसद है।
सनी देओल ने कही ये बात
सनी ने आगे कहा कि ‘रामायण’ को जिस स्तर पर बनाया जा रहा है, वह किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं होगा। फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स को इस तरह से पेश किया जाएगा कि दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव मिलेगा। उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी सराहना करते हुए कहा कि टीम फिल्म को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
सनी देओल ने की रणबीर कपूर की तारीफ
सनी देओल ने यह भी कहा कि रामायण कई बार बनाई जा चुकी है और रामलीलाएं तो हर साल होती हैं। लेकिन बड़े पर्दे पर इस स्तर पर इसे लाना बेहद खास होगा। मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म से संतुष्ट होंगे और इसे पूरी तरह एंजॉय करेंगे। सनी देओल ने अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर की भी तारीफ की, जो फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी की वापसी, अक्षय कुमार संग होगा आमना-सामना
कब रिलीज होगा सनी देओल की रामायण
सनी देओल ने कहा कि रणबीर बेहतरीन एक्टर हैं। जब भी वे कोई प्रोजेक्ट हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरी तरह जीते हैं। यही वजह है कि मुझे लगता है कि ‘रामायण’ एक शानदार फिल्म साबित होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में रिलीज हुई ‘जाट’ में नजर आए थे। अब वे ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई देंगे, जो 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘लाहौर 1947’ भी है, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
