जॉली एलएलबी 3 में Arshad Warsi की वापसी, अक्षय कुमार संग होगा आमना-सामना

Famous Courtroom Comedy Jolly LLB 3: बॉलीवुड की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी फ्रेंचाइजी जॉली एलएलबी तीसरे भाग के साथ वापसी कर रही है। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी की वापसी, अक्षय कुमार संग होगा आमना-सामना
जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी की वापसी
Published on
Updated on

Arshad Warsi Returns in Jolly LLB 3: बॉलीवुड की चर्चित कोर्टरूम कॉमेडी फ्रेंचाइजी जॉली एलएलबी एक बार फिर दर्शकों के सामने अपने तीसरे भाग के साथ लौटने को तैयार है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी अपने आइकॉनिक किरदार वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली की भूमिका दोबारा निभाने जा रहे हैं। 2013 में आई पहली फिल्म से ही अरशद वारसी ने इस किरदार को जीवंत बना दिया था और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब एक बार फिर उनकी वापसी से फैंस में उत्साह चरम पर है।

इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने जा रही है। जॉली एलएलबी 3 में असली जॉली यानी अरशद वारसी का सामना होगा अक्षय कुमार के किरदार जॉली मिश्रा से, जिन्हें दर्शकों ने जॉली एलएलबी 2 में खूब सराहा था। दोनों जॉलीज के बीच कोर्टरूम में होने वाली नोक-झोंक और कानूनी लड़ाई दर्शकों को हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी। इस टक्कर का सबसे बड़ा शिकार एक बार फिर होंगे न्यायाधीश त्रिपाठी, जिनकी भूमिका में सौरभ शुक्ला वापसी कर रहे हैं। उनका बेबाक अंदाज, गुस्सा और व्यंग्य फिल्म को और खास बनाने वाला है।

अरशद वारसी की कॉमिक टाइमिंग

अरशद वारसी अपनी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पहले भाग में मेरठ से आए संघर्षशील वकील की उनकी कहानी ने कोर्टरूम ड्रामा को कॉमेडी और सामाजिक संदेश के साथ खूबसूरती से पिरोया था। वहीं, अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 में वकील जॉली मिश्रा के किरदार से न्याय की लड़ाई को बड़े परदे पर एक नए स्तर पर पहुंचाया। अब जब दोनों सितारे आमने-सामने होंगे तो दर्शकों के लिए मनोरंजन दोगुना हो जाएगा।

कब रिलीज होगा जॉली एलएलबी 3

फिल्म में अरशद वारसी, अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला के अलावा ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। कहानी न सिर्फ कोर्टरूम कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी, बल्कि इसमें तीखी सामाजिक टिप्पणी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन सुबाष कपूर ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आलोक जैन और अजीत अंधारे ने संभाली है। जॉली एलएलबी 3 को 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com