संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़, कोर्ट ने मांगा संपत्तियों का पूरा विवरण, इस दिन होगी सुनवाई

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में अब कोर्ट ने उनकी निजी संपत्तियों का विस्तृत विवरण दाखिल करने को कहा है।
sunjay kapur
संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunjay Kapur Property Controversy: बॉलीवुड के दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब संजय कपूर की मां रीना कपूर ने भी वसीयत के आधार पर अपनी हिस्सेदारी का दावा किया है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस संपत्ति विवाद में रीना कपूर का भी नाम जुड़ गया है।

वकील वैभव गग्गर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संजय कपूर की वसीयत से जुड़े कोई दस्तावेज उनकी मां को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने कहा, "करिश्मा कपूर की ओर से प्रस्तुत वसीयत पर गंभीर संदेह जताया गया है। इस वसीयत के आधार पर करिश्मा के बच्चों को संजय कपूर की निजी संपत्ति से बाहर कर दिया गया है। यह वसीयत फर्जी बताई जा रही है।"

संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर वकील का बयान

इस केस में वकील ने बताया कि यदि वसीयत को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो 'इंटेस्टेट सक्सेशन' लागू होगा। इसके तहत संजय कपूर की संपत्ति को पांच हिस्सों में बांटा जाएगा और करिश्मा कपूर के दो बच्चे, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, उनका बेटा, और संजय कपूर की मां रीना कपूर।

विवाद की जड़ में प्रिया सचदेव कपूर का दावा है कि संजय कपूर ने 21 मार्च 2025 को एक वैध वसीयत बनाई थी, जिसके अनुसार सम्पूर्ण संपत्ति प्रिया को सौंप दी गई। लेकिन करिश्मा कपूर के बच्चों ने आरोप लगाया है कि यह वसीयत कई हफ्तों तक छुपाई गई थी और अचानक पारिवारिक बैठक में पेश की गई, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वैभव गग्गर ने कहा, "हम इस वक्त मामले की मेरिट्स पर चर्चा नहीं करेंगे, क्योंकि यह न्यायालय के विचाराधीन है। परन्तु हमारी याचिका की मुख्य भावना यही है कि न्यायपूर्ण जांच हो।"

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रिया सचदेव कपूर को 12 जून 2025 तक संजय कपूर की सभी निजी संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा अदालत में प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा सभी पक्षों को अपनी याचिकाएं, जवाब और कानूनी दलीलें लिखित रूप में जमा करने का आदेश दिया गया है।

अगली सुनवाई इस संपत्ति विवाद की 9 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं, क्योंकि कपूर परिवार का यह मामला इंडस्ट्री और समाज में गहराई से चर्चा का विषय बन चुका है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com