सुनीता आहूजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी

Sunita Ahuja का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पेट डॉग को राजा बेटा बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने पालतू कुत्ते के नाम करके जाएंगी।

सोनाली झा

Sunita Ahuja Property: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और मजेदार बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में सुनीता अपने पेट डॉग के प्रति प्यार जताती नजर आ रही हैं और इसी दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा अपने पालतू कुत्ते के साथ दिखाई देती हैं। वह बड़े प्यार से अपने डॉग का परिचय कराते हुए कहती हैं कि यह उनका राजा बेटा और जिगर का टुकड़ा है। वीडियो में उनका अपने पालतू जानवर के प्रति लगाव साफ नजर आता है। सुनीता का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई लोग उनके और उनके पेट डॉग के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम कर दूंगी

वीडियो के आखिर में सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में एक ऐसा बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हंसते हुए उन्होंने कहा कि सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी। हालांकि यह बात उन्होंने मजाक में कही थी, लेकिन उनके इस बयान ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी

सुनीता आहूजा और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी, जब वे काफी युवा थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली और मार्च 1987 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उस समय गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे थे, इसलिए दोनों ने अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया।

दो बच्चों के माता-पिता हैं गोविंदा और सुनीता

गोविंदा और सुनीता आहूजा दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी टीना आहूजा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जबकि बेटा यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, सुनीता आहूजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें